Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन पूजा के समय करें ये 5 आसान उपाय, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 09 Jul 2024 06:30 PM (GMT+05:30)

    बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो ...और पढ़ें

    Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें?
    Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. बुधवार के दिन देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश जी की पूजा की जाती है।
    2. इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा की जाती है।
    3. भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा एवं उपासना की जाती है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण की भी उपासना की जाती है। शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। साथ ही सुख, समृद्धि एवं आय में वृद्धि होती है। साधक बुधवार के दिन भगवान गणेश के निमित्त व्रत भी रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त समस्त प्रकार के दुख और क्लेश से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से साधक के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। आइए, उपाय जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: सुखों के कारक शुक्र देव ने कर्क राशि में किया गोचर, इन 2 राशियों को मिलेगा सच्चा जीवनसाथी

    बुधवार के उपाय

    • बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। इस समय केसर मिश्रित दूध से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। साथ ही कृष्ण कन्हैया को माखन, मिश्री, पके केले, केसर, पेड़े आदि चीजें अर्पित करें। इस समय अपनी मनोकामना भगवान श्रीकृष्ण से करें।
    • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन बांसुरी घर ले आएं। स्नान-ध्यान के बाद विधिवत बांसुरी की पूजा करें। इसके बाद कुछ समय के लिए बांसुरी बजाएं। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
    • अगर आप आर्थिक विषमता को दूर करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन घर पर मोर पंख ले आएं। पूजा के समय भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अर्पित करें। इसके बाद मोर पंख को घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
    • अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को पूजा के समय गुड़ से मिश्रित मालपुएं अर्पित करें। इस उपाय को करने से विवाह संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
    • आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। साथ ही गुड़ से मिश्रित मोदक भगवान गणेश को अर्पित करें। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है।

    यह भी पढ़ें: बुधवार के दिन पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।