Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar In Cancer: सुखों के कारक शुक्र देव ने कर्क राशि में किया गोचर, इन 2 राशियों को मिलेगा सच्चा जीवनसाथी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 09 Jul 2024 04:20 PM (IST)

    सुखों के कारक शुक्र देव 9 जुलाई को रात 09 बजकर 44 मिनट पर पुष्य नक्षत्र (Shukra Nakshatra Parivartan) में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र देव 19 जुल ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2024: इस दिन शुक्र देव करेंगे सिंह राशि में गोचर
    Shukra Gochar 2024: इस दिन शुक्र देव करेंगे सिंह राशि में गोचर

    HighLights

    1. सुखों के कारक शुक्र देव 09 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे।
    2. शुक्र देव कर्क राशि में कुल मिलाकर 24 दिनों तक रहेंगे।
    3. कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आषाढ़ का महीना विवाह के लिए बेहद शुभ होता है। इस महीने में विवाह करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। हालांकि, सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए कुंडली मिलान अनिवार्य होता है। कुंडली मिलान में कई प्रकार के दोषों का पता चलता है। इनमें नाड़ी और भकूट दोष प्रमुख हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु और शुक्र मजबूत होने पर जातक की शादी शीघ्र हो जाती है। वर्तमान समय में गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, सुखों के कारक शुक्र देव ने कर्क राशि में गोचर किया है। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों का रिश्ता तय हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

    सुखों के कारक शुक्र देव 7 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर किया है। इस राशि में शुक्र देव 24 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान शुक्र देव 9 जुलाई को पुष्य और 20 जुलाई को अश्लेषा एवं 31 जुलाई को मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 31 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।

    मकर राशि

    शुक्र देव के कर्क राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातक अधिक लाभान्वित होंगे। इस राशि के जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। वर्तमान समय से लेकर 31 जुलाई तक मकर राशि के जातकों का विवाह प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि, शनि के वक्री चाल के चलते मकर राशि के जातकों को कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों को पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा।

    मीन राशि

    जुलाई के महीने में मीन राशि के जातकों का भी रिश्ता तय हो सकता है। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। वहीं, राहु लग्न भाव में विराजमान हैं। विवाह योग्य जातक का रिश्ता तय हो सकता है। शुक्र देव की कृपा से मीन राशि के जातकों को पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही पार्टनर भी खूबसूरत मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।