Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी दुख और कष्ट

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 03 Apr 2024 03:08 PM (IST)

    शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्ति हेतु साधक नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी द ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी दुख और कष्ट
    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी दुख और कष्ट

    HighLights

    1. मां दुर्गा की उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
    2. साधक मनोकामना पूर्ति हेतु नवरात्र में मां दुर्गा की सच्ची श्रद्धा से पूजा-भक्ति करते हैं।
    3. मेष राशि के जातक चैत्र नवरात्र के दौरान ‘ॐ गौर्यै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 09 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की नौ शक्ति स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्ति हेतु साधक नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। अतः साधक मनोकामना पूर्ति हेतु नवरात्र में मां दुर्गा की सच्ची श्रद्धा से पूजा-भक्ति करते हैं। अगर आप भी मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्र में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।  

    यह भी पढ़ें:  चैत्र नवरात्र पूजा में नहीं चाहते कोई रुकावट, तो अभी नोट करें सामग्री लिस्ट

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक चैत्र नवरात्र के दौरान ‘ॐ गौर्यै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए ‘ॐ कमलायै नमः’ मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक चैत्र नवरात्र पर ‘ॐ शिवायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ कुण्डल्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ गिरिजायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक जगत जननी को प्रसन्न करने हेतु ‘ ॐ अंबिकायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ॐ त्रिनेत्रायै नमः’ मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के दौरान ‘ॐ हरप्रियायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक जगत जननी को प्रसन्न करने हेतु ‘ ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए 'ॐ दुर्गायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक चैत्र नवरात्र में ‘ ॐ ब्राह्मयै नमः’ मंत्र का जाप एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक मां दुर्गा की कृपा के भागी बनने के लिए ‘ॐ भैरव्यै नमः’ मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: दशकों बाद चैत्र नवरात्र पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, प्राप्त होगा मां का आशीर्वाद

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।