Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024: दशकों बाद चैत्र नवरात्र पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, प्राप्त होगा मां का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 03 Apr 2024 02:14 PM (IST)

    चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 08 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024: दशकों बाद चैत्र नवरात्र पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग
    Chaitra Navratri 2024: दशकों बाद चैत्र नवरात्र पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग

    HighLights

    1. ममतामयी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
    2. ज्योतिषियों की मानें तो दशकों बाद चैत्र नवरात्र पर एक साथ 3 शुभ योग बन रहे हैं।
    3. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024: हर वर्ष चैत्र माह की अमावस्या के अगले दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र 09 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक है। धार्मिक मान्यता है कि ममतामयी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो दशकों बाद चैत्र नवरात्र पर एक साथ 3 शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में मां की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आइए, शुभ योग के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: शनि प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    शुभ मुहूर्त

    चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 08 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि मान होने के चलते 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी। इस दिन घटस्थापना हेतु शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 02 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है। इन 2 शुभ मुहूर्त में साधक घटस्थापना कर सकते हैं।

    शुभ योग

    ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र नवरात्र के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इन दोनों योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 32 मिनट से लेकर अगले दिन 10 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक है। साथ ही चैत्र नवरात्र पर अश्विनी नक्षत्र का भी योग बन रहा है। अश्विनी नक्षत्र सुबह 07 बजकर 33 मिनट से है, जो अगले दिन 10 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक है। इन योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी।

    यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी