Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maa Kali Mantra: शुक्रवार को पूजा के समय करें राशि अनुसार इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी दुख और संकट

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 23 May 2024 10:00 PM (IST)

    तंत्र सीखने वाले साधक शुक्रवार के दिन मां दुर्गा के रौद्र रूप मां काली की पूजा-भक्ति करते हैं। साथ ही मां काली की कठिन साधना करते हैं। धार्मिक मत है क ...और पढ़ें

    Maa Kali Mantra: शुक्रवार को पूजा के समय करें राशि अनुसार इन मंत्रों का जप
    Maa Kali Mantra: शुक्रवार को पूजा के समय करें राशि अनुसार इन मंत्रों का जप

    HighLights

    1. शुक्रवार के दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
    2. मनचाहा वर पाने हेतु शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है।
    3. इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Maa Kali Mantra: शुक्रवार के दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वर पाने हेतु लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी समय के साथ बढ़ोतरी होती है। तंत्र सीखने वाले साधक शुक्रवार के दिन मां दुर्गा के रौद्र रूप मां काली की पूजा-भक्ति करते हैं। साथ ही मां काली की कठिन साधना करते हैं। धार्मिक मत है कि मां काली के शरणागत रहने वाले साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख, संकट, काल और क्लेश दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में आने वाली बलाएं भी टल जाती हैं। इसके अलावा, घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं। अतः शुक्रवार के दिन मां काली की विशेष उपासना की जाती है। अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां काली की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व


    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक मनचाहा वर पाने हेतु 'ॐ भद्रकाल्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक सुखों में वृद्धि हेतु पूजा के समय 'ॐ महाकाल्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक शुभ कामों में सिद्धि पाने हेतु 'ॐ कालरात्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए 'ॐ काम्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए 'ॐ कामरूपायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु 'ॐ कान्तायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक सुख और सौभाग्य में वृद्धि हेतु 'ॐ कुलीनायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मनचाहा वर पाने हेतु 'ॐ अम्बायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक करियर को नया आयाम देने के लिए 'ॐ दुर्गायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक साढ़े साती के प्रभाव को कम करने के लिए 'ॐ कमलायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए 'ॐ अपराजितायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक कुंडली में सौभाग्य में वृद्धि पाने हेतु 'ॐ महाबलायै नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से कौंच गंधर्व को द्वापर युग में बनना पड़ा भगवान गणेश की सवारी?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।