यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tortoise Ring: धारण करना चाहते हैं कछुए की अंगूठी, तो इससे पहले जरूर जान लें नियम
आपने कई लोगों को कछुए की अंगूठी पहनते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह केवल फेशन के लिए नहीं है बल्कि इससे व्यक्ति को कई लाभ भी मिल सकते ह ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु और ज्योतिष में माना गया है कछुए का महत्व।
- माता लक्ष्मी से माना जाता है कछुए का संबंध।
- कछुए की अंगूठी धारण करने के बताए गए हैं कुछ नियम।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Tortoise Ring: वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कछुए को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे धन-सम्पदा से जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस अंगूठी को पहनने से व्यक्ति को माता लक्ष्मी की असीम कृपा की प्राप्ति हो सकती है। जिससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन इसे धारण करने से पहले कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है, ताकि जातक को इसका पूर्ण फल प्राप्त हो सके।
अंगूठी धारण करने के नियम
चांदी से बनी हुई कछुए की अंगूठी धारण करना ज्यादा लाभदायक माना जाता है। कछुए की अंगूठी धारण करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुख आपकी ओर होना चाहिए। इसके साथ ही अंगूठी को सीधे हाथ की बीच वाली उंगली यानी मध्यमा उंगली में या फिर अंगूठे के पास वाली यानी तर्जनी उंगली में धारण करना चाहिए।
धारण करने से पहले करें ये काम
कछुए की अंगूठी को धारण करने से पहले दूध से और उसके बाद गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए। इसके बाद अंगूठी को माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करते हुए श्री सूक्त का पाठ करें। इसके बाद ही कछुए अंगूठी को धारण करना चाहिए।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
किस दिन पहनें
कछुए को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस अंगूठी को शुक्रवार के दिन पहनना ज्यादा शुभ माना जाता है। यदि आप किसी वजह से अंगूठी उतारते हैं, तो माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने के बाद ही अंगूठी को धारण करना चाहिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: परिवार में रहती है क्लेश की समस्या, तो घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक, मिलेंगे कई लाभ
मिलते हैं ये लाभ
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कछुएं की अंगूठी धारण करने से धैर्य और शांति बनी रहती है, साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। इसे धारण करने से जीवन के कई दोष खत्म हो सकते हैं। माना जाता है कि कछुएं की अंगूठी पहनने से उन्नति के मार्ग खुलने लगते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।