Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: परिवार में रहती है क्लेश की समस्या, तो घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक, मिलेंगे कई लाभ

    Updated: Wed, 15 May 2024 12:15 PM (IST)

    सनातन धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने का अधिक महत्व है। सरसों का तेल या देशी घी का दीपक जलाने का रिवाज प्राचीन समय से चला आ रहा है। संध्याकाल में घर ...और पढ़ें

    Vastu Tips: परिवार में रहती है क्लेश की समस्या, तो घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक, मिलेंगे कई लाभ
    Vastu Tips: परिवार में रहती है क्लेश की समस्या, तो घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक, मिलेंगे कई लाभ

    HighLights

    1. दीपक जलाने की परम्परा बेहद पुरानी है।
    2. शाम को दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है।
    3. दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Deepak Jalane Ke Fayde: सनातन धर्म में पूजा के दौरान सरसों का तेल या देशी घी का दीपक जलाने का रिवाज प्राचीन समय से चला आ रहा है। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। आपने अपने आसपास अक्सर देखा होगा कि लोग शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर शाम को दीपक क्यों जलाया जाता है और इससे किस तरह के फायदे मिलते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

      

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Purse: पर्स में रखें ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

    कब जलाना चाहिए दीपक?

    • शास्त्रों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर शाम को दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि गोधूलि बेला में धन की देवी मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसलिए शाम को दीपक जलाना चाहिए।

    मिलते हैं ये चमत्कारी लाभ

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर शाम को दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। ऐसा माना जाता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा के होने से तनाव और परिवार में लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है।  
    • अगर आप जीवन में कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे कर्ज जल्द समाप्त होता है और परिवार के सदस्यों को बीमारी से छुटकारा मिलता है।  
    • इसके अलावा संध्याकाल में घर के प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ तेल या घी का दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से राहु के दुष्प्रभावों से राहत मिलती है।
    • अष्टमुखी दीपक को आठ दिव्य दिशाओं का प्रतीक माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर अष्टमुखी दीपक जलाने से घर में सदैव शांति बनी रहती है और पारिवारिक क्लेश दूर होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

    खबरें और भी