यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips for Purse: पर्स में रखें ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन किया गया है जिनको करने से घर में धन और सुख-समृद्धि में अ ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कुछ चीजों का रखना शुभ होता है।
- धन के देवता भगवान कुबेर को माना गया है।
- पर्स में चांदी का सिक्का रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Purse: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कुछ चीजों को रखा जाए, तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि पर्स में किन चीजों को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोई में न खत्म होने दें ये चीजें, वरना बुरा समय शुरू होने में नहीं लगेगी देर
- अगर आप आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हैं, तो पर्स में चांदी का सिक्का अवश्य रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में चांदी का सिक्का रखने से पहले इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद सिक्के को पर्स में रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन का लाभ होता है।
- धन के देवता भगवान कुबेर को माना गया है। कुबेर यंत्र को धन की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, पर्स में कुबेर यंत्र को रखने से जातक को धन, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कुबेर यंत्र को पीले वस्त्र में लपेटकर रखना चाहिए।
- अगर आप घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं, तो पर्स में कौड़ियां रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे जातक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
- चावल को बढ़ोत्तरी का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में चावल के दाने रखने से धन में अपार वृद्धि होती है।
- मां लक्ष्मी को गोमती चक्र प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में गोमती चक्र रखने से जातक को कर्ज से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें: Astro Tips: गिफ्ट में इन चीजों को देने से रिश्तों में आ सकती है खटास, जरूर रखें ध्यान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।