Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन पूजा के समय करें ये उपाय, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 22 Sep 2024 05:20 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा (Somwar Ke Upay) कमजोर होने से जातक को मानसिक तनाव की समस्या होती है। साथ ही शुभ कार्यों में बाधा आती है। इ ...और पढ़ें

    Somwar Ke Upay: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?
    Somwar Ke Upay: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय है।
    2. इस दिन महादेव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. साधक मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार का व्रत भी रखते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सोमवार के दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि या मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। शिव पुराण में वर्णित है कि सोमवार के दिन शिव-शक्ति की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। इसके अलावा, कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि-विधान से शिव-शक्ति की पूजा (Somwar Puja Vidhi) करें। वहीं, पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: बेहद निराला है बदरीनाथ धाम, जानें इस मंदिर से जुड़ी अहम बातें

    सोमवार के उपाय

    • अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ सोमेश्वराय नमः' मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जप से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक की मनचाही मुराद पूरी होती है।
    • अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि-विधान से शिव-शक्ति संग चंद्र देव की पूजा करें। इसके बाद गरीबों एवं जरूरतमंदों के मध्य चावल, चीनी, नमक और सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
    • अगर आप कुंडली में चंद्रमा मजबूत करना चाहते हैं, तो सोमवार को संध्याकाल में आरती के समय चंद्र देव को अखंडित चावल और गुड़ से निर्मित खीर अर्पित करें। साधक छत पर चंद्र देव की पूजा करें। इस समय खीर का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा बली होता है।
    • अगर आप चंद्र देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शुक्ल पक्ष के सोमवार पर संध्याकाल में आरती के समय गंगाजल में सफेद फूल मिलाकर सोम देव को अर्घ्य दें। इस उपाय को आप शुक्ल पक्ष में प्रतिदिन कर सकते हैं। ऐसा करने से चंद्र देव की कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन घर पर पारद शिवलिंग स्थापित करें। इस समय भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद सोमवार और शुक्रवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भी जातक पर चंद्र देव की कृपा बरसती है।

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।