Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी की पूजा के समय जरूर करें नारियल से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 17 Oct 2024 06:40 PM (GMT+05:30)

    धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा (Shukrawar Ke Upay) करने से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही सभी बिगड़े कार्य संवर जाते हैं। ज्योतिष भी सुखों ...और पढ़ें

    Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें ?
    Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है।
    2. मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।
    3. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। साधक श्रद्धा भाव से शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ये उपाय (Shukrawar Ke Upay) जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: Lakshmi Puja: शुक्रवार के दिन इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    शुक्रवार के उपाय

    • धन की देवी मां लक्ष्मी को श्रीफल प्रिय है। इसके लिए शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को नारियल फल अवश्य अर्पित करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके लिए शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस समय मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें। अब नारियल को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
    • मां लक्ष्मी को खीर अति प्रिय है। इसके लिए शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को अखंडित चावल से निर्मित खीर अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। शुक्र मजबूत होने से सुखों में वृद्धि होती है। इसके साथ ही साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
    • अगर आप आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय धन की देवी मां लक्ष्मी को कौड़ी अर्पित करें। इसके बाद कौड़ी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय में बढ़ोतरी होने लगती है।
    • मां लक्ष्मी को कमलगट्टा अति प्रिय है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमलगट्टा चढ़ाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही साधक पर अपनी कृपा बरसाती है। उनकी कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
    • अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय धन की देवी को गोमती चक्र चढ़ाएं।  इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: नवंबर महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, नोट करें सही डेट एवं लग्न मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है