Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 21 Oct 2024 08:26 PM (IST)

    ज्योतिष कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए हनुमान जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। इसके लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही म ...और पढ़ें

    Lord Hanuman: हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें ?
    Lord Hanuman: हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को प्रिय है। इस दिन राम भक्त हनुमान जी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही मंगलवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। साधक श्रद्धा भाव से मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन विशेष उपाय (Mangalwar ke Upay) करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है। अगर आप भी अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से राम भक्त हनुमान जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इसके अलावा, पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। 

    यह भी पढ़ें: धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, बदल जाएगी फूटी किस्मत

    मंगलवार के उपाय

    • अगर आप करियर को नया आयाम देना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद हनुमान जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय हनुमान जी को चोला अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है।
    • अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन भक्ति भाव से हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही हनुमान जी को प्रसाद में मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें।
    • अगर आप जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पूजा के समय राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र का पाठ करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन लाल रंग की चीजों का दान करें। इसके लिए आप गुड़, मूंगफली, मसूर दाल, शहद और लाल रंग के वस्त्र का दान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 चीजें, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।