Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को लगाएं ये भोग, पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 05:02 PM (IST)

    पंचाग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत 28 नवंबर को किया जाएगा। इस शुभ तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना ...और पढ़ें

    Lord Shiv Ke Bhog: महादेव इन चीजों का लगाएं भोग
    Lord Shiv Ke Bhog: महादेव इन चीजों का लगाएं भोग

    HighLights

    1. त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है।
    2. इस दिन पूजा संध्याकाल में होती है।
    3. पूजा थाली में विशेष भोग को शामिल करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए त्रयोदशी तिथि को शुभ माना जाता है, क्योंकि इस तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से जातक के बिगड़े काम पूरे होते हैं। इस दिन पूजा थाली में शिव जी के प्रिय भोग शामिल करने चाहिए। इससे जातक को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024 Bhog) के दिन भगवान शिव (Bhagwan Shiv Ke Bhog) को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

    गुरु प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 नवंबर को सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी। इसके अगले दिन यानी 29 नवंबर को सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 28 नवंबर को मार्गशीर्ष माह का पहला प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat 2024 Puja Time) शाम को 05 बजकर 24 मिनट से लेकर 08 बजकर 06 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक जाएगी आपकी फूटी किस्मत

    इन चीजों का लगाएं भोग

    • अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को सूखे मेवे का भोग (Bhagwan Shiv ko kya kya chadhaya jata hai) लगाएं। माना जाता है कि इसका भोग लगाने से आर्थिक तंगी में सुधार होता है और जातक को सभी क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
    • इसके अलावा संतान-सुख की प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव को खीर, आलू का हलवा, दही और घी का भोग लगाएं। माना जाता है कि इन चीजों का भोग अर्पित करने से संतान से संबंधित समस्या दूर होती है।
    • इसके अलावा भगवान शिव को सफेद बर्फी का भोग सकते हैं। इसका भोग लगाने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और घर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
    • बिजनेस में वृद्धि के लिए प्रदोष व्रत के दिन संध्याकाल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करें। इस दिन महादेव को भांग और धतूरा अर्पित करें। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और बिजनेस में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Pradosh Vrat 2024: मार्गशीर्ष माह में कब-कब है प्रदोष व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव की पूजा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी