Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन जरूर धारण करें पहने पीले वस्त्र, इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 05:47 PM (IST)

    Vishnu ji Puja भगवान विष्णु को जगत का पालनहार माना जाता है। जिस किसी पर उनकी दया दृष्टि होती है उस व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गुरुवा ...और पढ़ें

    Vishnu ji Puja ऐसे करें गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा।
    Vishnu ji Puja ऐसे करें गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Guruwar Puja: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भक्त गुरुवार के दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही व्रत भी करते हैं। गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने का महत्व और भगवान विष्णु की पूजा विधि।

    पीले वस्त्र का महत्व

    गुरुवार के दिन पीले रंग का खास महत्व है। पीला रंग गुरुवार के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, किसी भी शुभ कार्य के लिए भी पीले रंग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, अगर आप गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनते हैं तो इससे भगवान विष्णु काफी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। यही कारण है कि गुरुवार के दिन लोग पीले रंग के कपड़े ज्यादा पहनते हैं।

    ऐसे करें भगवान विष्णु की आराधना

    गुरुवार के दिन स्नान आदि करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति के आगे घी का दीपक और धूप  जलाएं। विष्णु भगवान को पीली हल्दी का तिलक लगाकर उन्हें पीले लड्डू (जैसे बेसन या बूंदी) का भोग लगाएं और विष्णु जी की आरती करें। वहीं इस दिन केले के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल जरूर अर्पित करें।

    इन चीजों का करें दान

    गुरुवार के दिन आप पीली चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन केसर, हल्दी, पीली दाल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आप किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र भी दान कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'