Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बिना शिवलिंग के भी हो सकती है शिव पूजा? सावन में महादेव को प्रसन्न करने के खास उपाय

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

    सावन में शिवलिंग के बिना भी भगवान शिव की पूजा की जा सकती है, जैसा कि शिव पुराण में बताया गया है। जानिए बिना शिवलिंग के किन तरीकों से करें भगवान शिव की ...और पढ़ें

    सावन में बिना शिवलिंग के पूजा कर सकते हैं या नहीं? (Picture Credits- AI Image)

    सावन में बिना शिवलिंग के पूजा कर सकते हैं या नहीं? (Picture Credits- AI Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि भगवान शिव को श्रावण मास का महीना काफी प्रिय है। इस पवित्र महीने में भक्त आम दिनों की तुलना में अधिक अध्यात्म के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना और सेवा करते हैं।

    इस दौरान भक्त रोजाना मंदिर जाने के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक भी करते हैं। लेकिन क्या बिना शिवलिंग के भी सावन में भगवान शिव की पूजा की जा सकती है? आइए जानते हैं एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी से।

    सावन में बिना शिवलिंग के पूजा कैसे करें?

    एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार, शिव पुराण में स्पष्ट उल्लेख है कि यदि मंदिर या घर में पत्थर या धातु का शिवलिंग उपलब्ध न हो, तो भी शिव पूजा पूरी निष्ठा से की जा सकती है। इसके विकल्प इस प्रकार हैं।

    पार्थिव शिवलिंग पूजन
    सावन में मिट्टी, गोबर या गंगाजल मिली मिट्टी से तुरंत छोटा शिवलिंग बनाकर पूजा करना सर्वोत्तम माना गया है।

    चित्र या तस्वीर का पूजन
    भगवान शिव और माता पार्वती के चित्र की पूजा की जा सकती है।

    मानसिक पूजन (मानसोपचार पूजा)
    शास्त्रों में मानसोपचार पूजा यानी मानसिक पूजन को सबसे श्रेष्ठ माना गया है, जिसमें ध्यान लगाकर मन ही मन शिवजी का अभिषेक और पूजन किया जाता है।

    वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करना
    बेलपत्र के पेड़ या पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करके भी शिव पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

    sawan 2026

    भाव का महत्व

    शिव रूप में नहीं, भाव में बसते हैं। यदि आपके पास शिवलिंग न हो, तो केवल मिट्टी से पार्थिव शिव बनाकर या भक्ति भाव से मानसिक पूजन करके भी महादेव की असीम कृपा पाई जा सकती है।

    सावन के महीने में घर में संभव न हो सके तो मंदिर जरूर जाए और शिवलिंग पर अपनी क्षमता से जो बन सके उन्हें अर्पित करें। भगवान शिव के बारे में कहा जाता है कि, उन्हें सिर्फ एक लोटा जल से भी प्रसन्न किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    भगवान शिव स्वभाव से काफी दयालु और सरल हैं। अन्य देवताओं के विपरीत शिव के समक्ष खाली हाथ लेकर भी जाए तो वो संतुष्ट हो जाते हैं। इसलिए इस सावन शिव भक्ति की दिखावे की जगह मन से जितना हो सके उनका नाम जाप करें और निरंतर दूसरे लोगों की सेवा करें, भगवान शिव इससे भी प्रसन्न होते हैं।

     यह भी पढ़ें- क्या आप भी सावन में खाते हैं दही? पहले जान लें धर्म और सेहत से जुड़ा ये अहम नियम

    यह भी पढ़ें- सावन 2026 : इस प्राचीन शिव मंदिर से जुड़ी है अश्वत्थामा की रहस्यमयी कथा, आज भी करने आते हैं पूजा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।