यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, चमक जाएगी आपकी किस्मत
धार्मिक मान्यता के अनुसार वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2025) के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन ह ...और पढ़ें

HighLights
- वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
- इस दिन विधिपूर्वक व्रत किया जाता है।
- भगवान विष्णु का राशि अनुसार मंत्रों का जप करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 मई (Vaishakh Purnima 2025 Date) को वैशाख पूर्णिमा मनाई जाएग। पूर्णिमा तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रिय है। इस दिन गंगा स्नान और विशेष चीजों का दान किया जाता है। साथ ही भगवान विष्णु का राशि अनुसार अभिषेक करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्री हरि का अभिषेक करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्या दूर होती है। पूजा के समय राशि अनुसार मंत्रों का जप करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन मंत्रों का जप करने से साधक पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। साथ ही किस्मत चमक सकती है।
(6).jpg)
यह भी पढ़ें: Weekly Vrat Tyohar 12 To 18 May 2025: कब है बुद्ध पूर्णिमा-नारद जयंती? नोट करें फेस्टिवल लिस्ट
राशि अनुसार मंत्र
- मेष राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ विष्णवे नमः और ॐ गंगायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ जगन्नाथाय नमः और ॐ अनलायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ नारायणाय नमः और ॐ भागीरत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ हृषीकेशाय नमः और ॐ अव्ययायै नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा 'ॐ चक्रपाणये नमः और ॐ श्रीमत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ हंसाय नमः और ॐ जयायै नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ गोविन्दाय नमः और ॐ रम्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ श्रीधराय नमः और ॐ जगन्मात्रे नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ श्रीमते नमः और ॐ शरण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ देवाय नमः और ॐ पापहन्त्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ वामनाय नमः और ॐ जाह्नव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन 'ॐ रामाय नमः और ॐ शुभायै नमः' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: Vaishakh Purnima के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी तिजोरी खाली
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।