यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Laddu Gopal: लड्डू गोपाल की ऐसे करें पूजा, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन
रोजाना भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि लड्डू गोपाल की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सौभाग्य में वृद्धि ह ...और पढ़ें

HighLights
- लड्डू गोपाल की विशेष पूजा की जाती है।
- माखन और मिश्री का भोग लगाया जाता है।
- लड्डू गोपाल के भोग में तुलसी दल शामिल करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Laddu Gopal Puja Niyam: अधिकतर घरों में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विशेष पूजा की जाती है। रोजाना सुबह लड्डू गोपाल का स्नान कराकर उनका श्रृंगार किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की मनचाही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। माना जाता है कि लड्डू गोपाल की विधिपूर्वक पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल की पूजा किस तरह करना फलदायी होता है।
यह भी पढ़ें: Laddu Gopal: लड्डू गोपाल जी को सुलाने से पहले ध्यान रखें ये बातें, खुशियों से भर जाएगा घर
ऐसा कराएं स्नान
सुबह स्नान करने के बाद मंदिर की साफ-सफाई करें। इसके बाद पंचामृत से लड्डू गोपाल का स्नान कराएं। पंचामृत से लड्डू गोपाल को स्नान करवाना बेहद शुभ माना जाता है। पंचामृत को दूध, दही, शहद, गंगाजल और घी की मदद से बनाए।
इस तरह करें श्रृंगार
स्नान कराने के पश्चात लड्डू गोपाल को वस्त्र पहनाएं। अब उनका विशेष श्रृंगार करें और हाथ में बांसुरी दें। साथ ही सिर पर मुकुट पहनाकर मोर पंख लगाएं। इसके अलावा आप उन्हें कुंडल और बाजूबंद भी पहनाएं। इसके बाद दीपक जलाकर लड्डू गोपाल की आरती करें और मंत्रों का जाप करें।
इतनी बार लगाएं भोग
बता दें कि लड्डू गोपाल की सेवा बालक के रूप में की जाती है। इनको सुबह, दोपहर और रात को भोग लगाना चाहिए। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि भोग में तुलसी दल को अवश्य शामिल करें। माना जाता है कि बिना तुलसी दल के लड्डू गोपाल भोग स्वीकार नहीं करते हैं। लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए। क्योंकि माखन मिश्री लड्डू गोपाल का प्रिय भोग है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Laddu Gopal: इसलिए घर में अकेले नहीं छोड़ने चाहिए लड्डू गोपाल, जानें सेवा संबंधी अन्य नियम
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'