Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Car Parking: घर में कार पार्किंग के लिए वास्तु के इन नियमों का करें पालन, दुर्घटनाओं से होगा बचाव

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 12:04 PM (IST)

    माना जाता है कि घर के सामान को सही दिशा में न रखने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कार पार्किंग के ...और पढ़ें

    Vastu Tips for Car Parking: घर में कार पार्किंग के लिए वास्तु के इन नियमों का करें पालन
    Vastu Tips for Car Parking: घर में कार पार्किंग के लिए वास्तु के इन नियमों का करें पालन

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना आवश्यक होता है।
    2. वास्तु शास्त्र में सभी चीजों को रखने के लिए शुभ दिशा बताई गई है।
    3. घर में कार पार्क उचित दिशा में करनी चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Car Parking: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर में सभी चीजों को रखने के लिए उचित दिशा बताई गई है। माना जाता है कि घर के सामान को सही दिशा में न रखने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कार पार्किंग के नियमों का उल्लेख किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों को पालन करने से इंसान को जीवन में दुर्घटनाओं से बचाव होता है। साथ ही समृद्धि और सफलता में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के इन विशेष नियमों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई में रखें नमक से जुड़े इन नियमों का ध्यान, मिलेंगे कई अद्भुत फायदे

    कार पार्किंग के शुभ दिशाएं

    • अगर आप कार को उत्तर-पश्चिम दिशा में पार्क करते हैं, तो इससे समृद्धि और सफलता में बढ़ोतरी होती है और धन का लाभ मिलता है।

    • इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम दिशा में कार पार्किंग करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। क्योंकि यह दिशा राहु से संबंधित होती है।

    • पश्चिम दिशा में कार पार्क करने से स्वास्थ्य बढ़िया रहता है और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। क्योंकि यह दिशा वरुण, जल के देवता से जुड़ी मानी जाती है।
    • वास्तु शास्त्र की मानें तो अगर आप कार को गैरेज में पार्क करते हैं, तो गैरेज के लिए पीला, सफेद और नीला रंग बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि यह रंग सकारात्मक ऊर्जा को प्रदर्शित करते हैं।

    इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    • कार को सदैव घर के मेन गेट से दूर करना चाहिए।
    • इसके अलावा कार पर कवर डालकर रखना चाहिए।
    • समय- समय पर कार की साफ-सफाई करनी चाहिए। कार को गंदा नहीं रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Animal Vastu tips: वास्तु के अनुसार घर में पाले ये जानवर, खींचा चला आएगा सौभाग्य

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit- Freepik

    खबरें और भी