Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे न रखें ये चीजें, वरना जीवन में आएंगी कई परेशानियां

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 10:06 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में सामान को उचित दिशा में रखना चाहिए। सामान को सही दिशा में न रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और जीवन में ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे न रखें ये चीजें, वरना जीवन में आएंगी कई परेशानियां
    Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे न रखें ये चीजें, वरना जीवन में आएंगी कई परेशानियां

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है ।
    2. घर की सीढ़ियों के नीचे कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए।
    3. वास्तु नियमों के नियमों का पालन करने से जीवन सुखमय रहता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Stairs: वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों के बारे में उल्लेख किया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में सामान को उचित दिशा में रखना चाहिए। सामान को सही दिशा में न रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सीढ़ियों के नीचे कुछ चीजों को रखने की मनाही है। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और परिवार के सदस्यों को कंगाली का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं घर की सीढ़ियों के नीचे किन चीजों को रखने से बचना चाहिए।  

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: घर में नेगेटिविटी फैला सकती हैं किचन में रखी ये चीजें, आज ही करें बाहर

    न रखें ये चीजें

    • सीढ़ियों के नीचे रसोईघर, शौचालय और मंदिर नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि इससे परिवार के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा स्टोर रूम भी बनाना चाहिए।  
    • अगर आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, तो इसका एक कारण सीढ़ियों के नीचे रखें जूते-चप्पल भी हो सकते हैं। इसलिए ऐसी गलती आप भूलकर भी न करें।  
    • आप इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि सीढ़ियों के नीचे की खुली जगह होनी चाहिए। माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे की खुली जगह होने से बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलती है।
    • सीढ़ियां सदैव साफ होनी चाहिए। गंदी सीढ़ी होने से घर में नकारात्मकता का आगमन होता है।  

    ये है सही दिशा

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियां बनवाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा शुभ होती है।किसी दूसरी दिशा में सीढ़ियां बनवाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे घर के मालिक को वित्तीय नुकसान झेलना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में घुसते ही नहीं पड़नी चाहिए इन चीजों पर नजर, वरना लग सकता है वास्तु दोष


    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

     Pic Credit-Freepik

    खबरें और भी