Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Vastu tips: वास्तु के अनुसार घर में पाले ये जानवर, खींचा चला आएगा सौभाग्य

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 09:00 PM (IST)

    कई लोगों को घर में जानवर पालने का शौक होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे जानवर माने गए हैं जिन्हें घर में पालने से व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक परिण ...और पढ़ें

    Animal Vastu tips वास्तु के अनुसार घर में पाले ये जानवर।
    Animal Vastu tips वास्तु के अनुसार घर में पाले ये जानवर।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu tips for Animal: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई पशु-पक्षियों को शुभ या अशुभता से जोड़कर देखा जाता है। कई लोगों को घर में जानवर पालने का शौक भी होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे जानवरों का वर्णन किया गया है, जिन्हें घर में पालने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।

    सुख-समृद्धि लाता है ये जानवर

    खरगोश देखने में जितना प्यारा लगता है वास्तु शास्त्र में इसे उतना ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, खरगोश पालने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही खरगोश शुभता का संकेत भी माना जाता है। ऐसा  माना गया है कि जिस घर में खरगोश पाला जाता है, वहीं कभी भी नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त नहीं होती है और सकारात्मकता का वास बना रहता है।

    इस दिशा में रखें मछलियों का टैंक

    आपने कई लोगों का घर में मछली पालते हुए देखा होगा। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी मछलियों को भी बहुत ही शुभ माना गया है। मछली को घर में पालने से खुशहाली आती है। वास्तु में यह माना गया है कि जिस घर में मछलियां पाली जाती हैं, वहां कभी धन की कमी नहीं होती। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फिश टैंक को हमेशा घर की उत्तर पूर्व-दिशा या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे न रखें ये चीजें, वरना जीवन में आएंगी कई परेशानियां

    शुभ है कछुआ

    वास्तु शास्त्र की दृष्टि से कछुए को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। कई लोग इसे घर में पालते भी हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में कछुए को पालने से धन की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों के सभी काम बनते चले जाते हैं। ऐसे में आप भी अपने घर में कछुआ पाल सकते हैं। 

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'