Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lord Hanuman: मंगलवार के दिन पूजा के दौरान जरूर करें ये काम, दुखों का होगा नाश

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 08:00 AM (IST)

    मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि हनुमान जी की पूजा करने से इंसान को जीव ...और पढ़ें

    Lord Hanuman: मंगलवार के दिन पूजा के दौरान जरूर करें ये काम, दुखों का होगा नाश
    Lord Hanuman: मंगलवार के दिन पूजा के दौरान जरूर करें ये काम, दुखों का होगा नाश

    HighLights

    1. मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है।
    2. पूजा के दौरान हनुमान जी की आरती करनी चाहिए।
    3. आरती न करने से पूजा अधूरी मानी जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली, Lord Hanuman Aarti: सनातन धर्म में मंगलवार के दिन का बेहद खास महत्व है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत करने का भी विधान है। धार्मिक मत है कि हनुमान जी की पूजा करने से इंसान को जीवन में सफलता प्राप्त होती है और सभी दुखों का नाश होता है। साथ ही प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। अगर आप भी बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान हनुमान जी की आरती जरूर करें। इससे साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। आइए पढ़ते हैं हनुमान जी की आरती।

    यह भी पढ़ें: Rahu Upay: जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकता है राहु, इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत

    हनुमान जी की आरती

    आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

    जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।

    अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतन के प्रभु सदा सहाई।।

    दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।

    लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।

    लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।

    लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।

    पैठि पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

    बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।

    सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।

    कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।

    लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

     यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं घोड़े की नाल, सुख-सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।