Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं घोड़े की नाल, सुख-सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 12:40 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप अपने घर में घोड़े की नाल को उत्तर पश्चिम या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा मे ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं घोड़े की नाल, सुख-सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि
    Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं घोड़े की नाल, सुख-सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि

    HighLights

    1. घोड़े की नाल बेहद लाभकारी होती है।
    2. घोड़े की नाल भगवान शनि देव को प्रिय है।
    3. घोड़े की नाल को घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाना अच्छा होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ghode ki naal ke fayde: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपायों का जिक्र किया गया है, जिनको करने से इंसान को जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इनमें से एक उपाय है घोड़े की नाल। माना जाता है कि घोड़े की नाल के उपाय करने से इंसान का जीवन सदैव सुखमय रहता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाना बेहद शुभ होता है। इससे नजर दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल  (Ghode ki naal ke upay) लगाने से किस तरह के लाभ मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किसी से उधार न मांगे ये चीजें, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    मिलते हैं ये लाभ

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे सुख-सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।

    • वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल को लगाना इंसान के जीवन के लिए बेहद फलदायी माना गया है। अगर आप घोड़े की नाल को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाते हैं, तो इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और पैसे से संबंधित परेशानी दूर होती है।

  • अगर आपको लंबे समय से नौकरी नहीं मिल रही है, तो ऐसे में घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को बीच की उंगली में धारण कर लें। मान्यता है कि यह उपाय करने से जल्द जॉब लग सकती है।
  • यदि आप शनि के अशुभ प्रभावों का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए एक बर्तन में तेल और घोड़े की नाल को ड़ालकर शमी के पेड़ के नीचे दबा दें। ऐसा माना जाता है कि यह टोटका करने से शनि की महादशा से मुक्ति मिलती है।
  • यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये शुभ चीजें, जीवन में मिलेगी सफलता और धन में होगी वृद्धि

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी