Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, आर्थिक तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 01 Dec 2024 05:16 PM (IST)

    देवों के देव महादेव की महिमा अपरंपार है। महादेव के चरणों में रहने वाले साधकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मृत्यु उपरां ...और पढ़ें

    Lord Shiva: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Lord Shiva: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की विशेष पूजा की जाती है।
    2. भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
    3. चंद्र देव की कृपा बरसने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवों के देव महादेव को सोमवार का दिन प्रिय है। इस दिन देवों के देव महादेव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को मनचाहा वर मिलता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। भगवान शिव जलाभिषेक से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। भगवान शिव की कृपा से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन (Somwar Ke Upay) इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: बेहद निराला है बदरीनाथ धाम, जानें इस मंदिर से जुड़ी अहम बातें

    सोमवार के उपाय

    • अगर आप करियर और कारोबार में सफलता पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय शुद्ध शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।
    • अगर आप धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
    • ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। अतः सोमवार के दिन आप गंगाजल से भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। वहीं, मनचाहा वर पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
    • अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके बाद गंगाजल में सुगंध या खुशबू, सफेद फूल और शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से महादेव की कृपा जातक पर बरसती है। वहीं, कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
    • अगर आप कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन गंगाजल में काला तिल, बेलपत्र और भांग का पत्ता मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।