Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन पूजा के समय करें ये 5 आसान उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 01 Sep 2024 06:14 PM (IST)

    शिव पुराण में सोमवार व्रत की महिमा वर्णित है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से हर मनोकामना पूरी होती है। विवाहित महिलाएं सुख-सौभाग्य में वृद्धि और पति की लं ...और पढ़ें

    Lord Shiv: देवों के देव महादेव को कैसे प्रसन्न करें ?
    Lord Shiv: देवों के देव महादेव को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।
    2. इस दिन देवों के देव महादेव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि चातुर्मास के दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। अतः सावन से लेकर कार्तिक महीने तक भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपाय (Somwar Ke Upay) करने का विधान है। इन उपायों को करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। आइए, उपाय जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: बेहद निराला है बदरीनाथ धाम, जानें इस मंदिर से जुड़ी अहम बातें

    सोमवार के उपाय

    • सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन साधक भगवान शिव संग मां पार्वती की  पूजा करते हैं। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखते हैं। देवों के देव महादेव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। अतः सोमवार के दिन पूजा के समय गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इस समय भगवान शिव को सफेद चंदन, बेलपत्र, काले तिल, भांग, धतूरा जरूर अर्पित करें। इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
    • अगर आप अपने जीवन में व्याप्त दुख एवं संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
    • अगर आप शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय गंगालाज में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप करें।
    • धन संबंधी परेशानी से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।