Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी चाहते हैं लोगों को प्रभावित करना? तो इन सरल मंत्रों का करें उच्चारण

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:30 AM (IST)

    अपने काम या व्यवहार से लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ खास और सरल मंत्र हैं, जिसका उच्चारण आप कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    मंत्रों का उच्चारण (Picture Credit- AI)

    मंत्रों का उच्चारण (Picture Credit- AI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर कोई चाहता है कि उसका प्रभाव अन्य व्यक्तियों पर अच्छा पड़े, ताकि ऊर्जा और ज्यादा अच्छी बनी रहे। ऐसे में कई सारे कार्य होते हैं, जो लोग अक्सर करते नजर आते हैं, ताकि जीवन में उसका प्रभाव जल्दी से जल्दी पड़ सके। ज्योतिष और मंत्र शास्त्र में ऐसे कई सारे सरल मंत्र हैं, जिनका उच्चारण करके आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है और लोगों को आपकी तरफ आकर्षित भी कर सकता है। आप भी इन मंत्रों का उच्चारण रोजाना नियम तरीके से करें, ताकि यह आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकें।

    मंत्रों का महत्व और जीवन में पड़ने वाला प्रभाव

    हमारे हर शब्द में एक अलग ऊर्जा होती है। जब भी हम किसी मंत्र का उच्चारण करते हैं, तो इससे हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध होता नजर आता है। साथ ही हमें शांति महसूस होती है, जिससे आसपास के लोग आपसे जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं। आपका मन और दिमाग शांत होता है, तो कार्य भी आसानी से होते हुए नजर आते हैं। इसका सीधा असर आपके जीवन पर पड़ता है।

    इन तीन मंत्रों का करें रोजाना उच्चारण

    ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा:

    यह गोपाल मंत्र है, जो मुख्य रूप से गोपाल तापनी उपनिषद और विभिन्न पुराणों जैसे श्रीमद्भागवत महापुराण के भक्ति संदर्भों में लिखा गया है। इसे श्रीकृष्ण की आराधना के लिए सबसे ज्यादा विशेष माना गया है।

    ॐ ऐं वाग्देव्यै विद्महे कामराजाय धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्:

    यह मां सरस्वती का गायत्री मंत्र कहा जाता है। यह मंत्र आपको गायत्री तंत्र की किताबों में पढ़ने को मिल जाएगा। इसका उच्चारण बुद्धि, विद्या और वाणी की सिद्धि को प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

    ॐ घृणि सूर्याय नमः

    यह भगवान सूर्य का सबसे प्रभावशाली मंत्रों में से एक है। इसका उल्लेख ऋग्वेद के साथ-साथ स्मृति ग्रंथों और सूर्य पुराण में मिल जाएगा। यह मंत्र सूर्य उपासना और तेज प्राप्ति के लिए किया जाता है।

    emotions-triggered-during-puja-signs

    Image Credit- AI

    किस तरह करें इन मंत्रों का उच्चारण?

    • इन मंत्रों का उच्चारण करने के लिए आपको सबसे पहले स्नान करना है।
    • इसके साथ साफ वस्त्र धारण करने हैं।
    • मंत्रों का उच्चारण करने के लिए शांत जगह का चयन करना है।
    • फिर इसकी 108 बार माला का जाप करना है।
    • इन मंत्रों के उच्चारण से आपकी तरफ लोग प्रभावित ही नहीं होते हैं, बल्कि आपकी क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

    इन बातों का रखें खास ध्यान

    • मंत्र केवल तभी प्रभावी होते हैं, जब इन्हें साफ मन से किया जाए।
    • मंत्रों का फल प्राप्त करने के लिए इनका प्रतिदिन अभ्यास करें, और अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
    • मंत्रों का जाप करते समय आप मन में किसी तरह की नकारात्मक भावना को न रखें। न ही किसी के लिए बुरा सोचें।

    यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: पुष्य नक्षत्र में 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र आरंभ, श्रद्धालु करेंगे देवी की आराधना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी