यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 2024: शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से किस फल की होती है प्राप्ति?
सावन माह को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस माह में भगवान शिव के साथ-साथ समस्त शिव परिवार की आराधना करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति ह ...और पढ़ें

HighLights
- 22 जुलाई से सावन हो चुका है सावन का महीना।
- सावन सोमवार के दिन की जाती है महादेव की पूजा।
- भगवान शिव का ही स्वरूप माना जाता है शिवलिंग।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 22 जुलाई 2024, सोमवार के दिन से सावन का पवित्र माह शुरू हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन पांचवा महीना होता है, जिसे मुख्य रूप से भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। विशेषकर सावन में आने वाले सोमवार को बहुत ही खास माना जाता है। शिवलिंग की पूजा के दौरान साधक उसपर कई तरह की चीजें अर्पित करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से किन फलों की प्राप्ति होती है।
दूर होती है धन की समस्या
सावन सोमवार के विशेष अवसर पर शिवलिंग का गन्ने के रस ने से अभिषेक करने से साधक की धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। वहीं, मूंग दाल अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होत है।

मिलता है ये फल
ऐसा माना गया है कि यदि किसी तीर्थ स्थान से जल लाकर शिवलिंग का अभिषेक किया जाए, तो इससे साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, गंगाजल से अभिषेक करना भी बहुत ही पुण्यकारी माना गया है।
मिलेगा स्वास्थ्य का आशीर्वाद
यदि आप सावन के सोमवार पर जल में इत्र मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं, तो इससे व्यक्ति को रोगों से छुटकारा मिलता है और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
.jpg)
एश्वर्य में होती है वृद्धि
शिवलिंग पर गेहूं और चावल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं अगर आप शिवलिंग पर शक्कर अर्पित करते हैं, तो इससे एश्वर्य के साधनों में वृद्धि हो सकती है।
खबरें और भी
नहीं होती धन की कमी
सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस और गुड़ चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति की सभी प्रकार की धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं शिवलिंग पर सरसों का तेल अर्पित करने से रोग व शत्रुओं का नाश होता है।

यह भी पढ़ें - Sawan 2024: सावन महीने में जरूर करें इन चीजों का दान, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात
चढ़ा सकते हैं ये चीजें
सावन में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते समय सुपारी भी अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। वहीं, अगर आप शिवलिंग पर लौंग चढ़ाते हैं, तो इससे आपके रुके हुए काम बनने लगते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।