Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन महीने में जरूर करें इन चीजों का दान, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 22 Jul 2024 07:17 PM (IST)

    सावन माह (Sawan 2024) पूर्णतया भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव संग मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सावन ...और पढ़ें

    Sawan 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Sawan 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. शिव पुराण में सावन सोमवार व्रत की महिमा निहित है।
    2. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
    3. सावन सोमवार व्रत करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में श्रद्धा भाव से रोजाना भगवान शिव की पूजा की जाती है। वहीं, सावन सोमवार पर शिव पार्वती जी की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि भगवान शिव और मां पार्वती सावन महीने में भूलोक पर वास करते हैं। इस अवसर पर शिव मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। साथ ही विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सावन के दौरान विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी समेत सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में इन चीजों का दान अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें: सावन महीने में इन 4 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात

    इन चीजों का करें दान

    • अगर आप कुंडली में चंद्रमा मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन महीने में चावल, चीनी, सफेद कपड़े आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से मानसिक तनाव की परेशानी दूर होती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है।
    • अगर आप कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन महीने में साबुत मूंग, हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करें। इन चीजों के दान से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलत है।
    • अगर आप सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में दूध, दही, घी, मखाना और मिश्री आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
    • साढ़े साती से निजात पाने के लिए सावन महीने में काले तिल, छतरी, चमड़े के जूते-चप्पल, साबुत उड़द, बर्तन आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है।
    • अगर आप मंगल दोष को दूर करना चाहते हैं, तो सावन महीने में गुड़, शहद, मसूर दाल, लाल रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: सावन में इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।