Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somwar Vrat Puja Vidhi: सोमवार व्रत में ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, विवाह में आ रही बाधा होगी दूर

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 12:50 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव के संग मां पार्वती की उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्र ...और पढ़ें

    Lord Shiv: ऐसे करें सोमवार व्रत की पूजा
    Lord Shiv: ऐसे करें सोमवार व्रत की पूजा

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।
    2. इस दिन व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
    3. सोमवार व्रत में कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सोमवार व्रत करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जातक को रोगों से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सोमवार को विधिपूर्वक महादेव की पूजा (Somwar Puja Vidhi) करें और विशेष चीजों का दान (Somwar Daan List) करें।

    सोमवार पूजा विधि

    सोमवार व्रत के दिन सुबह जल्दी उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करें। इसके बाद स्नान करने के साफ वस्त्र धारण करें। सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जप करना शुभ माना जाता है। इसके बाद मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर भगवान शिव और मां पार्वती की प्रतिमा को विराजमान करें। दूध, घी, शक्कर, गुड़, दही और गंगाजल समेत आदि चीजों से रुद्राभिषेक करें। महादेव को बेलपत्र, चंदन, अक्षत, फल अर्पित करें और मां पार्वती को सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं। दीपक जलाकर आरती करें और व्रत का संकल्प लें। भगवान शिव के मंत्रों का जप करें। अब महादेव को फल, मिठाई और फल आदि चीजों का भोग लगाएं।

    यह भी पढ़ें: Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन पूजा के समय करें ये उपाय, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

    इन चीजों का करें दान

    • सोमवार के दिन दूध और दूध से बनी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इन चीजों का दान करने से साधक पर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
    • धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन सोलह श्रृंगार का दान करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।
    • सोमवार के दिन श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों या मंदिर में गर्म कपड़ो और धन का दान करें। इससे जातक को जीवन में कभी भी धन और अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
    • अगर आप कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो सोमवार व्रत के दिन चांदी का शिवलिंग मंदिर में दान करें। ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग का दान करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Somwar Ke Upay: सोमवार को महादेव के संग करें मां पार्वती की पूजा, पति-पत्नी के रिश्ते होंगे मजबूत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी