Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Puja: तुलसी पूजा में जरूर करें ये काम, प्रभु श्रीहरि भी होंगे प्रसन्न

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 09:26 AM (IST)

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी माता (Tulsi Puja) की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इतना ही नहीं साधक पर धन की ...और पढ़ें

    Tulsi Puja in hindi (Picture Credit: Freepik)
    Tulsi Puja in hindi (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. रोजाना तुलसी पूजन से मिलते हैं अद्भुत लाभ।
    2. साधक को मिलती है भगवान विष्णु की कृपा।
    3. परिवार के सुख-सौभाग्य में होती है वृद्धि।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में घरों में तुलसी का पौधा लगाना और नियमित रूप से इसकी पूजा-अर्चना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय मानी गई है। ऐसे में प्रतिदिन तुलसी पूजा करने से साधक को प्रभु श्रीहरि की कृपा की प्राप्ति हो सकती है। तुलसी पूजा के दौरान तुलसी माता की आरती व मंत्रों का जप जरूर करना चाहिए, ताकि आपको पूजा का पूरा फल प्राप्त हो सके।

    तुलसी जी की आरती

    जय जय तुलसी माता,

    मैया जय तुलसी माता ।

    सब जग की सुख दाता,

    सबकी वर माता ॥

    ॥ जय तुलसी माता...॥

    सब योगों से ऊपर,

    सब रोगों से ऊपर ।

    रज से रक्ष करके,

    सबकी भव त्राता ॥

    ॥ जय तुलसी माता...॥

    बटु पुत्री है श्यामा,

    सूर बल्ली है ग्राम्या ।

    विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे,

    सो नर तर जाता ॥

    ॥ जय तुलसी माता...॥

    हरि के शीश विराजत,

    त्रिभुवन से हो वंदित ।

    पतित जनों की तारिणी,

    तुम हो विख्याता ॥

    ॥ जय तुलसी माता...॥

    लेकर जन्म विजन में,

    आई दिव्य भवन में ।

    मानव लोक तुम्हीं से,

    सुख-संपति पाता ॥

    ॥ जय तुलसी माता...॥

    हरि को तुम अति प्यारी,

    श्याम वर्ण सुकुमारी ।

    प्रेम अजब है उनका,

    तुमसे कैसा नाता ॥

    हमारी विपद हरो तुम,

    कृपा करो माता ॥

    ॥ जय तुलसी माता...॥

    जय जय तुलसी माता,

    मैया जय तुलसी माता ।

    सब जग की सुख दाता,

    सबकी वर माता ॥

    यह भी पढ़ें - Feeding Black Cow Daily: काली गाय को खिलाएं रोज एक रोटी, इतनी तरह की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

    तुलसी जी के मंत्र

    1. ॐ सुभद्राय नम:

    2. महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

    3. तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

    4. धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

    लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

    तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

    5. तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

    धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

    लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

    तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

    6. तुलसी स्तुति मंत्र -

    देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः

    नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

    तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

    धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

    लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

    तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

    यह भी पढ़ें - Jagannath Ratha Yatra 2025: अविवाहित प्रेमी जोड़े नहीं जाते जगन्नाथ मंदिर, क्या आप जानते हैं किसने दिया था ये श्राप

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।