Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Upay: तुलसी माता को ऐसे करें प्रसन्न, खुशियों से भर जाएगा आपका घर

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 11:53 AM (IST)

    हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की तरह तुलसी की भी पूजा की जाती है। इसलिए तुलसी को माता कहकर भी संबोधित किया जाता है। हिंदू धर्म में लगभग हर घर में तुलसी ...और पढ़ें

    Tulsi Upay तुलसी माता को ऐसे करें प्रसन्न।
    Tulsi Upay तुलसी माता को ऐसे करें प्रसन्न।

    HighLights

    1. सनातन धर्म में पूजनीय माना गया है तुलसी का पौधा।
    2. घर में तुलसी का पौधा रखना माना जाता है शुभ।
    3. तुलसी जी की कृपा प्राप्ति के लिए कर सकते हैं ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Pujan: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों के घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा पाया जाता है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। इस पौधे को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

    चढ़ाएं ये चीजें

    माना जाता है कि शुक्रवार के दिन तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से घर में खुशहाली बनी रहती है। वहीं, सुहाग की सामग्री और लाल चुनरी अर्पित करने से दांपत्य जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है।

    मिलेगी विशेष कृपा

    तुलसी पर शाम के समय घी का दीपक भी जरूर जलाना चाहिए। इससे तुलसी जी प्रसन्न होती हैं और साधक पर तुलसी माता की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा में भी तुलसी के पत्तों को जरूर शामिल करें, क्योंकि इसके बिना विष्णु जी का भोग अधूरा माना जाता है।

    इस कार्य से होगा लाभ

    तुलसी में प्रतिदिन जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसलिए हर दिन सुबह के समय स्नान आदि से निवृत होने के बाद तुलसी पर जल जरूर चढ़ाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि एकादशी और रविवार के दिन जल नहीं देना चाहिए और न ही इसके पत्ते उतारने चाहिए। इन दिनों में तुलसी जी को छूना भी वर्जिन माना जाता है। इसके साथ ही शाम के समय भी तुलसी के पत्ते उतारने वर्जित माने जाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट चुराकर लगाना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

    इन बातों का रखें ध्यान

    तुलसी को कभी भी अंधेरे कोने या ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए, जहां सूर्य की रोशनी न पहुंचती हो। वास्तु की दृष्टि से तुलसी के पौधे को रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'