Rudraksha Benefits: शनि की टेढ़ी नजर और मंगल दोष का 'काल' है रुद्राक्ष, पहनते ही दिखने लगेगा असर
शिव पुराण के अनुसार, 10 से 14 मुखी रुद्राक्ष पहनने के अद्भुत फायदे जानें। क्या आप शनि और मंगल दोष से परेशान हैं? कौन सा रुद्राक्ष आपकी किस्मत बदल सकता ...और पढ़ें

10 से 14 मुखी रुद्राक्ष के फायदे (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेक्स, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को भगवान शिव का साक्षात वरदान माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति महादेव के आंसुओं से हुई है। इसलिए इसे धारण करने वाले पर शिव की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग मुखी रुद्राक्षों का संबंध अलग-अलग ग्रहों और देवताओं से बताया गया है।
अगर आप जीवन में संघर्ष, ग्रहों के दोष या मानसिक अशांति से जूझ रहे हैं, तो 10 से 14 मुखी रुद्राक्ष आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं।
किस रुद्राक्ष से क्या होगा लाभ?
10 मुखी रुद्राक्ष: यह भगवान विष्णु का स्वरूप है। अगर आपको लगता है कि आपकी तरक्की को किसी की नजर लग गई है या आप अदालती मामलों में फंसे हैं, तो यह रुद्राक्ष सुरक्षा कवच का काम करता है। इसे धारण करने से नकारात्मक शक्तियां (Negative Energy) दूर रहती हैं।
11 मुखी रुद्राक्ष: इसे साक्षात हनुमान जी (Hanuman Ji) का रूप माना जाता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनमें आत्मविश्वास की कमी है। इसे पहनने से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और इंसान निडर बनता है।
12 मुखी रुद्राक्ष: अगर आप समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा चाहते हैं, तो 12 मुखी रुद्राक्ष धारण करें। इसका स्वामी सूर्य देव (Surya Dev) को माना गया है, जो व्यक्ति के चेहरे पर तेज और स्वभाव में नेतृत्व के गुण लाता है।
खबरें और भी

(Image Source: AI-Generated)
13 मुखी रुद्राक्ष: इसे इंद्र देव और कामदेव का आशीर्वाद प्राप्त है। यह वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करता है और व्यक्ति के व्यक्तित्व में आकर्षण पैदा करता है।
14 मुखी रुद्राक्ष: इसे सबसे शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि यह शनि और मंगल दोनों के दोषों को शांत करता है। अगर आप शनि की साढ़ेसाती या मंगल दोष से परेशान हैं, तो यह आपके जीवन की बाधाओं को जड़ से खत्म करने की शक्ति रखता है।
क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ?
रुद्राक्ष की महिमा का सबसे प्रामाणिक वर्णन 'शिव पुराण' (Shiv Puran) की विद्येश्वर संहिता में मिलता है। इसके अलावा 'पद्म पुराण' और 'स्कंद पुराण' में भी विस्तार से बताया गया है कि किस प्रकार रुद्राक्ष धारण करने से पापों का नाश होता है। साथ ही, सेहत और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रुद्राक्ष शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करता है।
यह भी पढ़ें- रुद्राक्ष और तुलसी की माला पहनने के लिए कौन-सा दिन है शुभ? पढ़ें सही विधि और नियम
यह भी पढ़ें- Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।