Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्राक्ष और तुलसी की माला पहनने के लिए कौन-सा दिन है शुभ? पढ़ें सही विधि और नियम

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 10:36 AM (IST)

    सनातन धर्म में रुद्राक्ष और तुलसी माला धारण करने के महत्व, शुभ दिन और नियमों का वर्णन किया गया है। रुद्राक्ष के लिए सोमवार, महाशिवरात्रि, और तुलसी के ...और पढ़ें

    रुद्राक्ष और तुलसी माला पहनने से मिलते हैं कई लाभ (Image Source: AI-Generated)

    रुद्राक्ष और तुलसी माला पहनने से मिलते हैं कई लाभ (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी और रुद्राक्ष माला को बेहद महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रुद्राक्ष को महादेव का स्वरूप माना जाता है और तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए इन दोनों मालाओं को धारण करने का विशेष महत्व है।

    इससे व्यक्ति को जीवन में कई शुभ परिणाम मिलते हैं और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। अगर आप भी इन मालाओं को धारण करने का मन बना रहे हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते है कि तुलसी और रुद्राक्ष माला धारण करने के नियम के बारे में।

    tulsi or rudraksha mala

    किस दिन धारण करें माला

    रुद्राक्ष का संबध शिव जी से है। इसलिए रुद्राक्ष की माला धारण करने के लिए सोमवार का दिन शुभ माना जाता है। इसके अलावा महाशिवरात्रि, सावन या मासिक शिवरात्रि के दिन भी पहन सकते हैं। वहीं, तुलसी की माला धारण के लिए गुरुवार और एकादशी का दिन शुभ माना जाता है। इसके अलावा कार्तिक माह में भी पहन सकते हैं।

    रुद्राक्ष माला पहने के नियम

    • सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद रुद्राक्ष को गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करें।
    • इसके बाद माला भगवान शिव के सामने रखें। इसके बाद माला को धारण करें।
    • इस दौरान "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जप करें।
    • रुद्राक्ष पहनने वाले जातक को तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • अंतिम संस्कार और सूतक काल में रुद्राक्ष माला धारण नहीं करनी चाहिए।

    तुलसी माला पहने के नियम

    • तुलसी माला धारण करने के लिए सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें।
    • इसके बाद तुलसी माला को गंगाजल या पंचामृत से स्नान कराएं।
    • अब माला को भगवान विष्णु के चरणों में रखें।
    • "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप करते हुए माला को धारण करें।

    रुद्राक्ष माला पहनने के आध्यात्मिक लाभ

    • भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    • नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है।
    • वास्तु दोषों का प्रभाव दूर होता है।
    • तनाव की समस्या दूर होती है।
    • बिगड़े काम पूरे होते हैं।
    • सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    तुलसी माला पहनने के आध्यात्मिक लाभ

    • तुलसी माला पहनने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
    • नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
    • आत्मिक शुद्धि होती है।
    • इसके अलावा बुध और गुरु ग्रह मजबूत होते हैं।
    • जीवन में सभी सुख मिलते हैं।
    • कोई संकट नहीं आता है।
    • धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें- किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष? पवित्रता भंग होने से पहले जान लें इसके नियम

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Tulsi Mala Ke Niyam: तुलसी माला पहनकर बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा शुभ फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।