विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीलम से मुक्ता तक: बच्चों के लिए 10 ऐसे 'रत्न' प्रेरित नाम, जिनमें छिपी है एक शाही आभा

Published: Fri, 10 Jul 2026 07:00 PM (IST)

रत्नों से प्रेरित नाम बच्चों के लिए एक खास पहचान बनाते हैं, जो सुंदरता और गहरे अर्थों से भरे होते ...और पढ़ें

रत्नों से प्रेरित 10 बेबी के नाम (Picture Credits- AI Image)

रत्नों से प्रेरित 10 बेबी के नाम (Picture Credits- AI Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रत्नों से प्रेरित नामों का अपना एक खास महत्व होता है, जो सुंदर होने के साथ काफी आकर्षक भी लगता है। कीमती रत्नों की तरह ये नाम भी काफी अनोखे, मजबूक और चमक को दर्शाते हैं।

ये आमतौर पर पवित्र, सहनशक्ति, प्यार और समझदारी के गुणों से भरे होते हैं, जो इन्हें बच्चे की पहचान के लिए हमेशा पसंद किए जाने वाले नाम बनाते हैं। आइए जानते हैं 10 ऐसे ही खास नामों के बारे में।

माणिक

माणिक रत्न से प्रेरित यह नाम गहरे जुनून और जीवन शक्ति को दर्शाता है। इसमें एक शाही आभा छिपी होती है। ये नाम बच्चों के लिए रखने से ताकत, आत्मविश्वास और एक उज्जवल भविष्य से मेल खाता है।

मुक्ता

मुक्ता नाम का मतलब मोती, जो पवित्रता और शांति का प्रतीक मानी जाती है। यह नाम शांति, शालीनता और सौम्य स्वभाव को दर्शाता है और अक्सर उस समझदारी भरे स्वभाव से भरा होता है, जो सादगी के साथ आती है।

नीलम

नीलम रत्न से प्रेरित नाम स्पष्टता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक है। यह गहन सोच और शांत स्वभाव को दर्शाता है। इस नाम को अक्सर सच्चाई और आंतरिक शक्ति से जुड़ा हुआ माना जाता है।

पुखराज

पुखराज रत्न पर आधारित यह नाम समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस नाम का संबंध आशावादी, बुद्धिमानी और एक उज्जवल एहसास से भरा होता है।

गोमेद

गोमेद रत्न से प्रेरित नाम सुरक्षा और संतुलन का प्रतीक है। यह एक मजबूत और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को दर्शाता है। यह नाम स्थिरता और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने लायक है।

वैदूर्य

वैदूर्य रत्न का अर्थ है Cats Eye रत्न, जो जागरुकता और ज्ञान का प्रतीक है। इस नाम में एक खास आकर्षण है जो तीक्ष्ण नजरिया और आंतरिक स्पष्ट दिखाती है।

स्फटिक

स्फटिक रत्न क्वार्ट्ज को दर्शाता है और मन की पवित्रता व स्पष्टता का प्रतीक है। यह नाम पारदर्शिता, शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सादगी पर आधारित शांत स्वभाव को दर्शाता है।

प्रवाल

प्रवाल रत्न को मूंगा भी कहा जाता है। यह नाम बच्चे के लिए जीवन शक्ति और जीवंत ऊर्जा का प्रतीक है। यह नाम उत्साह, आत्मीयता और पॉजिटिव एनर्जी से भरा नाम है।

मरकत

मरकत रत्न का जुड़ाव पन्ने से है, जो विकास और संतुलन का प्रतीक है। यह रत्न ताजगी, करुणा और प्रकृति से जुड़े देखभाल करने के व्यक्तित्व को दिखाता है।

रत्न

रत्न का सीधा सा मतलब है कीमती रत्न या पत्थर,जो किसी खास और मूल्यवान चीजों का प्रतीक है। यह नाम एक विशेष तरह की खूबसूरती और गरिमा को दर्शाती है। देखने में आकर्षण होने के साथ-साथ, रत्नों से प्रेरित इन नामों के काफी गहरे मतलब भी होते हैं। ऐसे नाम रखने से माता- पिता बच्चे को एक खास पहचान देन के साथ उनके नाम को खास भी बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- अपनी नन्ही परी के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा सा नाम? देखें 3 अक्षरों वाले ये 10 सुंदर विकल्प

यह भी पढ़ें- मीनाक्षी-सुंदरेश्वर से गौरी शंकर तक: भारत के अलग-अलग राज्यों में भगवान शिव और माता पार्वती के प्रमुख नाम  

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।