विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपनी नन्ही परी के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा सा नाम? देखें 3 अक्षरों वाले ये 10 सुंदर विकल्प

Published: Thu, 18 Jun 2026 07:39 PM (IST)

बेटियों के लिए तीन अक्षर वाले 10 प्यारे नामों की सूची और उनके अर्थ जानिए। ये छोटे नाम सादगी, खूबसूरती ...और पढ़ें

बेटियों के लिए 3 अक्षर के नाम (Picture Credit AI- Generated Image)

बेटियों के लिए 3 अक्षर के नाम (Picture Credit AI- Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जिनके घर में बेटियां हुईं हैं या होने वाली हैं उनके लिए बच्ची का नाम चुनना काफी भावुक और अहम काम है। आजकल के ज्यादातर मां-बाप अपनी लाडली के लिए छोटा-सा नाम चुनते हैं, जो आसानी से बोला जा सके।

ये नाम कुछ ही अक्षरों में सादगी, खूबसूरती और गहराई समेटे होते हैं। यहां तीन अक्षरों वाले लड़कियों के 10 नामों के बारे में बताया गया है।

एना (Ana)
एना नाम काफी सुंदर और सरल नाम है, जिसकी जड़े भारतीय सहित कई संस्कृतियों से जुड़ी है। एना नाम का मतलब कृपा या अनुग्रह होता है, जो दयालुता, सुंदरता और कोमल शक्ति का प्रतीक है।

आहा (Aha)
आहा एक इमोशनल और आनंदमय नाम है, जो खुशी और प्रसन्नता को जाहिर करता है। यह आमतौर पर आश्चर्य और सकारात्मक ऊर्जा की भावना से जुड़ा होता है, जिससे यह बच्ची के लिए एक खुशनुमा और उत्साहपूर्ण नाम बन जाता है।

इरा (Ira)
इरा एक लोकप्रिय भारतीय नामों में से एक है, जो अक्सर देवी सरस्वती से जोड़ा जाता है। यह नाम ज्ञान, रचनात्मकता और पालन-पोषण के गुणों को दर्शाता है, जो इसे अर्थपूर्ण और इंटरस्टिंग बना देते हैं।

किआ (Kia)
किया एक आधुनिया और ट्रेंडी बेबी नाम है, जो काफी लोकप्रिय है। इसे आमतौर पर नई शुरुआत और ताजगी से जोड़ा जाता है, जो इसे एक जीवंत और युवा आकर्षण प्रदान करता है।

पिया (Pia)
पिया नाम कोमल और स्नेहपूर्ण नाम का प्रतीक है, जिसका मतलब है कि, प्रिय या प्यारी। बेबी गर्ल के लिए यह प्यारा नाम माता-पिता के लिए सदाबहार नाम बन सकता है।

रिया (Ria)
रिया भी काफी लोकप्रिय भारतीय नामों में से एक है, जो गायिका, छोटी नदी या किसी सुंदर व्यक्तित्व का प्रतीक है। यह नाम जितना बोलने में आसान है, उससे भी ज्यादा प्यारा इसे प्यार से पुकारने पर लगेगा।

सिया (Sia)
सिया नाम माता सीता का दूसरा नाम है, जो पवित्रता, शक्ति और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह नाम भारतीय परंपरा में गहराई से समाया हुआ है, जो काफी प्यारा और आध्यात्मिक नाम है।

उमा (Uma)
उमा नाम भी काफी क्लासिक भारतीय नाम है, जो देवी पार्वती से जुड़ा है। यह नाम मातृत्व, शक्ति और दैवीय ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है, जो इसे काफी खास और पवित्र बनाता है। अपनी छोटी-सी बेटी के लिए यह नाम काफी उपयुक्त है।

एवा (Ava)
एवा भी काफी स्टाइलिश औ ट्रेंडी नाम है। एवा नाम का मतलब जीवन या आवाज का प्रतीक जो आज कल के बच्चों पर काफी अच्छा लगेगा।

ईशा (isha)
ईशा भी काफी खुबसूरत भारतीय नामों में से एक है। इस नाम का मतलब है कि, इच्छा और इस नाम को अक्सर माता पार्वती से जोड़कर देखा जाता है। इस नाम में काफी शालीनता और आध्यात्मिक गहराई समाई है, जो इस नाम का महत्व काफी अधिक बढ़ देती है।

यह भी पढ़ें- ट्रेंडी नामों को छोड़िए! अपने लाडले के लिए चुनें महाभारत के ये 7 अनोखे नाम

यह भी पढ़ें- रोते बच्चे को मोबाइल नहीं, दें मंत्रों की शक्ति: बच्चों के लिए 5 सबसे सरल मंत्र और उन्हें सिखाने का सही तरीका

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।