Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेंडी नामों को छोड़िए! अपने लाडले के लिए चुनें महाभारत के ये 7 अनोखे नाम

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:00 PM (IST)

    महाभारत के शक्तिशाली पात्रों से प्रेरित लड़कों के लिए कुछ अनोखे और सार्थक नाम, जो बच्चे के लिए एक विशेष पहचान प्रदान करते हैं। ...और पढ़ें

    महाभारत से प्रेरित लड़कों के सुंदर नाम (Picture Credit- AI Generated)

    महाभारत से प्रेरित लड़कों के सुंदर नाम (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत एक प्राचीन महाकाव्य जिसमें एक से बढ़कर एक शक्तिशाली पात्र हैं। कहानियों में दर्ज नाम सशक्त और दिव्य ऊर्जा से भरे हैं।

    ये नाम उन माता-पिता के लिए एकदाम सही हैं जो अपने बेटे का नाम ऐसा खोज रहे हैं, जो अनोखा होने के साथ कालातीत के महान पात्र की झलक भी पेश करता हो। आइए जानते हैं महाभारत से जुड़े कुछ ऐसे नाम जो बच्चों के लिए रखें जा सकते हैं।

    सत्यकी

    सत्यकी जिन्हें महाभारत में युयुधन के नाम से भी जाना जाता है, पांडवों के सबसे करीबी सहयोगी और यादव वंश के प्रखर योद्धा होने के साथ उनके चरित्र की प्रमुख विशेषताएं उनकी अटूट निष्ठा और सत्यनिष्ठा थीं। यह नाम दृढ़ संकल्प, वीरता और सत्यनिष्ठा का प्रतीक है।

    वृषकेतु

    कर्ण के सबसे छोटे पुत्र का नाम वृषकेतु था। वह कुरुक्षेत्र के युद्ध में जीवित बच गया था, जिसे पांडवों ने प्यार से गले लगाया। वृषकेतु नई शुरुआत, मेल-मिलाप और वीरता का प्रतीक है। यह अनोखा नाम आज की नई पीढ़ी के बच्चे के लिए सबसे उपयुक्त है।

    प्रतिविंध्या

    युधिष्ठिर और द्रौपदी के सबसे बड़े पुत्र का नाम प्रतिविंध्य था, जो अपने माता-पिता की ही तरह काफी बुद्धिमान और धर्मपरायणता था। यह सुनने और बोलने में अनूठा और अर्थपूर्ण नाम है जिस पर माता-पिता अपने बच्चे के लिए विचार कर सकते हैं। प्रतिविंध्या नाम सद्गुण और अनुशासन के जरिए से सफलता का प्रतीक है।

    खबरें और भी

    एकलव्य

    एकलव्य महाभारत के सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में से एक हैं, जो भक्ति, विनम्रता और विद्या के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक माने जाते हैं। धनुर्विद्या सीखने का उनका दृढ़ संकल्प उन्हें आत्म-अनुशासन बनाता है। यह नाम शुद्ध जुनून, दृढ़ता, बाधाओं से ऊपर उठने और ज्ञान के प्रति विद्यार्थी के निशर्त सम्मान का प्रतीक है।

    शल्य

    मद्रा के राजा शल्य अपनी अद्वितीय शस्त्र संचालन की क्षमता, तीक्ष्ण रणनीति और बेजोड़ सारथी के रूप में प्रसिद्ध थे। शल्य नाम परिष्कार, शालीनता और दबाव में भी स्थिर और शांत रहने वाले मन का प्रतीक है। यह दुर्लभ नाम स्वाभाविक रूप से शांत और दूरदर्शी बच्चों के लिए एकदम सही है।

    विराट्

    पांडवों को जब वनवास के दौरान छिपकर रहना पड़ा, उस तेरहवें और आखिरी वर्ष में राजा विराट का सबसे खास महत्व था, क्योंकि उन्होंने ही पांडवों को संरक्षण दिया था। उनके जीवन के उस मोड़ पर जब सुरक्षा की ज्यादा जरूरत थी, उनका राज्य ही उनका आश्रय बना था। विराट नाम सुनते ही महान, विशाल और वीर जैसे भाव मन में उत्पन्न होते हैं। इस नाम पर विचार किया जा सकता है।

    युयुत्सु

    महाभारत में युयुत्सु की विरासत नैतिक साहस और अटूट धर्मनिष्ठा की मिशाल पेश करता है। कौरवों के वंश में जन्में युयुत्सु ने न्याय और धर्म में अडिग विश्वास रखते हुए पांडवों का साथ दिया। भारी दबाव के बावजूद उन्होंने जो फैसला लिया वहीं उन्हें आजाद ख्याल और दृढ़ चरित्र का एक दुर्लभ चरित्र उदाहरण बनाता है। माता-पिता अपने होने वाले बच्चे के लिए इस सुंदर नाम पर विचार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- अपनी नन्ही परी के लिए खोज रहे हैं सबसे हटके नाम? 'R' अक्षर के 10 यूनीक नाम जीत लेंगे आपका दिल!

    यह भी पढ़ें- इस अक्षर के नाम वाले लड़के बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर, कभी नहीं छोड़ते साथ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।