Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन मास: महादेव को बेहद प्रिय हैं ये 11 पत्ते, कृपा पाने के लिए जरूर करें अर्पित

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 01:31 PM (IST)

    सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को उनकी ये 11 पसंदीदा पत्तियां अर्पित करने से हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए इनका महत्व। ...और पढ़ें

    सावन में कैसे मिलेगा शिव का आशीर्वाद? (AI-Generated Image)

    सावन में कैसे मिलेगा शिव का आशीर्वाद? (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली और भोलेनाथ के भजनों की गूंज सुनाई देने लगती है। इस पावन महीने में शिव भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। अगर आप भी सावन में भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शास्त्रों के अनुसार उन्हें कुछ खास पत्ते अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।

    भोलेनाथ ऐसे भोले हैं कि वे महंगे पकवानों से नहीं, बल्कि मात्र एक लोटा जल और प्रकृति की इन अनमोल पत्तियों से ही प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं उन 11 खास पत्तों के बारे में, जिन्हें सावन में शिव जी को जरूर चढ़ाना चाहिए:

    धतूरा

    विष शिव जी के जीवन का हिस्सा रहा है, इसलिए उन्हें धतूरा बेहद प्रिय है। सावन के महीने में अगर आप इसे चढ़ाते हैं तो शत्रुओं से मुक्ति और साहस मिलता है।

    बेलपत्र

    बेलपत्र भगवान शिव का सबसे प्रिय पत्र है, जो त्रिदेव का प्रतीक माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार, श्रद्धा से चढ़ाया गया एक बेलपत्र भी कई यज्ञों के बराबर पुण्य देता है।

    अपामार्ग (चिरचिटा)

    वैदिक अनुष्ठानों में बेहद खास महत्व रखने वाला यह पत्ता घर की नकारात्मक ऊर्जा और दोषों को दूर करने में सहायक है।

    पीपल का पत्ता

    भगवान शिव को पीपल का पत्ता अर्पित करने से अच्छी सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है।

    आक (मदार)

    कठिन परिस्थितियों में भी उगने वाला यह पौधा तप और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। इसके पत्ते चढ़ाने से संतान सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    धान का पत्ता

    अन्न और समृद्धि देने वाला धान का पत्ता परिवार में सुख-शांति लाता है।

    शमी का पत्ता

    शमी पापों का नाश करने वाला माना जाता है। इसे जीवन की बाधाओं को दूर करने वाला पत्ता कहते हैं, इसलिए इसे शिव जी को जरूर अर्पित करें।

    केले का पत्ता

    यह समृद्धि का प्रतीक है। इसे चढ़ाने से जीवन में धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

    बरगद का पत्ता

    स्थिरता और लंबी आयु का प्रतीक बरगद का पत्ता शिव जी को बहुत पसंद है।

    दूर्वा

    हालांकि, दूर्वा गणेश जी को प्रिय है, लेकिन इसे शिवजी को अर्पित करने से लंबी आयु और शांति मिलती है।

    कमल का पत्ता

    शुद्धता और मोक्ष का प्रतीक कमल का पत्ता आध्यात्मिक उन्नति के लिए चढ़ाया जाता है।

    यह भी पढ़ें- सावन में घर लाएं तुलसी का पौधा, कोसों दूर भागेगी निगेटिविटी, सही दिशा और नियम नोट करें

    यह भी पढ़ें- सावन की पहली एकादशी पर कहां-कहां जलाएं दीपक? यह 5 स्थान बेहद शुभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।