Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों चढ़ाया जाता है शिव जी को भांग और धतूरा? समुद्र मंथन से जुड़ी यह बेहद रोचक पौराणिक कथा

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    सावन में शिवलिंग पर भांग और धतूरा चढ़ाने का विशेष महत्व है, जिससे महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के संकट दूर होते हैं। यह परंपरा समुद्र मंथन से जुड ...और पढ़ें

    शिव जी को क्यों प्रिय है भांग और धतूरा(Picture Credits- AI Image)

    शिव जी को क्यों प्रिय है भांग और धतूरा(Picture Credits- AI Image) 

    HighLights

    1. सावन में शिव को भांग-धतूरा चढ़ाना शुभ माना जाता है।

    2. यह प्रथा समुद्र मंथन में विषपान से जुड़ी है।

    3. महादेव प्रसन्न होकर भक्तों के कष्ट दूर करते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन के महीने को महादेव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन में शिव की साधना और व्रत करने से भक्त के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही सभी संकट दूर होते हैं। शिव की पूजा के दौरान शिवलिंग पर जल और बेलपत्र के साथ-साथ भांग और धतूरा अर्पित किया जाता है।

    ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने से शिव जी अधिक प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही महादेव की कृपा से सभी मुरादें पूरी होती हैं। क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर भांग और धतूरा क्यों चढ़ाया जाता है? अगर नहीं पता, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं शिवलिंग पर भांग और धतूरा अर्पित करने की वजह के बारे में।

    शिव जी पर भांग और धतूरा क्यों चढ़ाया जाता है?

    पौराणिक कथा के अनुसार, अमृत प्राप्ति के लिए जब असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मंथन हुआ, तो उसमें से भयंकर विष निकला था, जिसका नाम हलाहल विष था। इस भयंकर विष को भगवान शिव ने पी लिया था, जिसकी वजह से उनका कंठ नीला पड़ गया और वे नीलकंठ कहलाए।

    ऐसे में भवगान शिव की जलन को शांत करने के लिए देवताओं ने उनपर कई तरह की जड़ी-बूटियां और जल अर्पित किया, जिनमें भांग और धतूरा भी शामिल थे। तभी से शिवलिंग पर भांग और धतूरा चढ़ाने से की शुरुआत हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सावन के महीने में असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मंथन हुआ था। इसलिए सावन में भगवान शिव पर भांग और धतूरा चढ़ाने का अधिक महत्व है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सावन में कब-कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत? अभी नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

    भांग और धतूरा से शिव होते हैं प्रसन्न

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान शिव जी पर भांग और धतूरा अर्पित करने से महादेव भक्त के जीवन में आने वाले सभी संकट को दूर करते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि शिव जी पर भांग और धतूरा अर्पित न करने से पूजा अधूरी मानी जाती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए छप्पन भोग या महंगे आभूषणों की आवश्यकता नहीं होती। वे धतूरे, भांग और बेलपत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- कहीं आपकी पूजा भी तो नहीं हो रही बेकार? बेलपत्र चढ़ाते समय जरा सी गलती पड़ सकती है भारी, पढ़ें सही नियम

    यह भी पढ़ें- Sawan 2026: भगवान शिव का प्रिय महीना 30 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक 15 प्रमुख पर्व-त्यौहार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।