Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह से गुरुवार को करें ये उपाय, इन बातों का रखें ध्यान, बनेंगे सभी बिगड़े काम

    Updated: Thu, 21 Nov 2024 10:15 AM (IST)

    21 नवंबर 2024 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह से गुरुवार को करें ये उपाय।
    Tarot Card Reading: एंजल्स की सलाह से गुरुवार को करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं,

    तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 21 नवंबर, 2024 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

    एंजल्स की सलाह

    • अपने गुरुओं और एंजल्स से जुड़ें और उनके सही मार्गदर्शन को समझने का प्रयास करें।
    • पैसों को लेकर चर्चा हो सकती है।
    • लोगों की सराहना करें।
    • अपने समान विचारधारा वाले लोगों के साथ समय बिताएं, जो आपकी आत्मा को आंतरिक मन से जोड़ते हों।
    • अपनी प्रार्थनाओं पर विश्वास रखें, परिवर्तन में देरी हो सकती है, लेकिन निश्चित रूप से वे काम करेंगी।
    • एक कार्य सूची का पालन करने का प्रयास करें, ईमानदारी से उस पर कायम रहें।
    • प्रेम के साथ सर्वश्रेष्ठ बनाने की अपनी ऊर्जा का उपयोग करें।
    • अपने आपको सभी परिस्थिति में समान रखने के लिए अपनी नीति की सराहना करें।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक जाएगी आपकी फूटी किस्मत

    क्या न करें?

    • एक साथ कई कार्य को करने से बचें।
    • किसी भी चीज को लेकर ज्यादा परेशान न हों।
    • गैजेट्स का अधिक उपयोग न करें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं खुश हूं और मैं इसे चारों ओर फैलाता हूं..''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें।
    • 'नमः' शिवाय' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा का पाठ' करें।

    अवश्य करें ये उपाय

    • विष्णु चालीसा का पाठ करें।
    • गरीबों की मदद करें।
    • एक नियमित दिनचर्या का पालन करें।
    • केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और उसके सामने दीपक जलाएं।
    • तामसिक चीजों से परहेज करें।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या पर रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी