घर में टिकेगा पैसा और हमेशा बनी रहेगी बरकत, जानिए 5 अचूक उपाय
आर्थिक समस्याओं से हो गए हैं परेशान? इस लेख में बताए गए उपायों को अपनाएं, घर में बरकत और धन की स्थिरता बनी रहेगी। ...और पढ़ें

घर में धन और बरकत लाने के लिए अपनाएं ये 5 सरल उपाय (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अमीर बनना तो हर कोई चाहता है, मगर यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके कर्म कैसे हैं और आप किसी काम को कितनी मेहनत और लगन से करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है, जब हम कोशिशे करते हैं, मगर फिर भी न तो हमें बरकत मिलती है और न ही हमारे पास पैसा टिक पाता है।
यदि ऐसा आपके साथ भी हो रहा है, तो हताश और निराश होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर इन परेशानियों को कुछ हद तक कम कर सकती हैं।
कपूर का उपाय
घर में जब भी पूजा करें कपूर जरूर जलाएं। कहा जाता है कि कपूर की महक सकारात्मक ऊर्जाओं को अपनी ओर खींचती है। पूजा के वक्त अगर आप नियमित कपूर जलाती हैं, तो इससे आपके घर का माहौल ठीक रहता है और परिवार में प्रेम बना रहता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में आपसी प्रेम होता है, उस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। शास्त्रों में देवी लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। इसलिए रोजाना पूजा के वक्त कपूर जरूर जलाएं।
सरसों के दीपक का उपाय
घर में मंदिर है, तो शाम के वक्त आप आरती जरूर करते होंगे। इस दौरान आपको सरसों का दिया जलाना चाहिए और उसमें 2 लौंग भी डालनी चाहिए। इससे भी घर में जो नकारात्मकता होती है, वह नष्ट हो जाती है और बरकत आती है। ग्रह शास्त्र में सरसों को मंगल से जोड़ा जाता है। यदि मंगल कमजोर है, तो आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। सरसों का दीपक जलाने से इस समस्या को कम किया जा सकता है। सरसों का तेल शनि देव को भी अति प्रिय है। घर में रोज शाम को सरसों का दीपक जलाने से शनि के प्रकोप को भी कम किया जा सकात है।

गाय की रोटी
हिंदू धर्म ग्रंथों में गौ सेवा को सबसे बड़ा कर्म माना गया है। ऐसा भी कहा गया है कि गाय में तैतीस करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में गाय को रोटी खिलाना बहुत ही पुण्य का काम होता है। घर में जब भी आप रोटी बनाएं, तो गाय दूध का छींटा तवा पर मारें और तब ही बनाएं। इससे तवा शुद्ध हो जाता है। साथ ही पहली रोटी भी गाय की ही बनाएं। ऐसा कहते हैं, गाय को रोटी खिलाने से जीवन में जो भी कष्ट हैं सब दूर हो जाते हैं।
खबरें और भी
पक्षियों को भोजन
हिंदू धर्म में पशु-पक्षियों को भोजन कराना भी बहुत शुभ माना गया है। पक्षियों को जल पिलाने और दाना देने से आपको आपके पितरों का आशीर्वाद मिलता है। खासतौर पर यदि आप कौए को रोजाना भोजन कराते हैं, तो आपके पितृ खुश हो जाते हैं। गरुण पुराण में बताया गया है कि कौए पितरों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
तुलीस में दूध अर्पित करें
गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे आपके आर्थिक संकट भी कम होते हैं। पद्म पुराण के उत्तर खंड के अध्याय 23 में तुलसी के महत्व को समझाया गया है और सृष्टि खंड के अध्याय 60 बताया गया है कि कैसे तुलसी की पूजा करनी चाहिए, जिससे आर्थिक परेशानियां कम हो सकें।
यह भी पढ़ें- रोजाना नहाने से पहले करें यह छोटा सा काम, मजबूत होगा चंद्रमा; चमक उठेगी किस्मत और घर में आएगी सुख-समृद्धि
यह भी पढ़ें- गलत दिशा में शू-रैक को रखने से हो सकते हैं कंगाल, जानिए सही दिशा और नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।