Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aaj ka Panchang 03 February 2025: स्कंद षष्ठी पर बन रहे हैं कई शुभ योग, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 08:31 AM (IST)

    आज यानी 03 फरवरी को स्कंद षष्ठी व्रत किया जा रहा है। स्कंद षष्ठी के दिन अन्न और धन का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इस तिथि पर कई शुभ योग (Toda ...और पढ़ें

    Aaj ka Panchang 03 January 2025 पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त।
    Aaj ka Panchang 03 January 2025 पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज यानी 03 फरवरी को है। इस तिथि पर स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान स्कंद अर्थात भगवान कार्तिकय की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि स्कंद षष्ठी के दिन पूजा करने से जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। षष्ठी तिथि पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

    आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 03 February 2025)

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 08 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 02 मिनट पर

    चन्द्रोदय- सुबह सुबह 10 बजकर 07 मिनट पर

    चंद्रास्त- रात 11 बजकर 16 मिनट पर

    वार - सोमवार

    ऋतु - शिशिर

    शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 59 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - सुबह 08 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 52 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक

    दिशा शूल - पूर्व

    यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर इस समय करें गंगा स्नान और दान, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

    नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

    भगवान कार्तिकेय की पूजा का मंत्र-

    देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।

    कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥

    शत्रु नाश के लिए पढ़ें ये मंत्र-

    ॐ शारवाना-भावाया नम:

    ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा वल्लीईकल्याणा सुंदरा

    देवसेना मन: कांता कार्तिकेया नामोस्तुते।

    कार्तिकेय गायत्री मंत्र:

    ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कंदा प्रचोदयात:।

    यह भी पढ़ें: Weekly Vrat Tyohar 03 To 09 Feb 2025: कब है जया एकादशी और प्रदोष व्रत? नोट करें व्रत-त्योहार की डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।