Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर इस समय करें गंगा स्नान और दान, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 02:50 PM (IST)

    माघ पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025) 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। ऐसा माना जात ...और पढ़ें

    Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त।
    Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त।

    HighLights

    1. पूर्णिमा तिथि का हिंदुओं में अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।
    2. इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है।
    3. इस साल 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत ज्यादा महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर लोग व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन सत्यनारायण पूजा का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस तिथि (Magh Purnima 2025) पर गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख-शांति का वास रहता है। वहीं, इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है आइए उसके बारे में जानते हैं।

    माघ पूर्णिमा डेट और शुभ मुहूर्त (Magh Purnima Shubh Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 12 फरवरी को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि का महत्व है। ऐसे में 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसके साथ चंद्रोदय संध्याकाल 05 बजकर 59 मिनट पर होगा।

    यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025 Wishes: वसंत पंचमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं, जीवन का अंधकार होगा समाप्त

    माघ पूर्णिमा स्नान-दान शुभ योग (Magh Purnima Snan-Daan Muhurat)

    माघ पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। अमृत काल शाम 05 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके साथ विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

    वहीं, इस दिन अभिजित मुहूर्त नहीं रहेगा। इस दौरान आप किसी भी प्रकार का शुभ काम कर सकते हैं, लेकिन दान-पुण्य के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे अच्छा माना जाता है।

    माघ पूर्णिमा पूजा मंत्र (Magh Purnima Mantra)

    • ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:।।
    • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।
    • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।।
    • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा।।

    यह भी पढ़ें: February Pradosh Vrat 2025: फरवरी माह में कब-कब है प्रदोष व्रत? एक क्लिक में जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।