Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नौकरी में तरक्‍की दिला सकते हैं ये 3 रत्‍न, खोल देते हैं उन्नति के सारे रास्ते

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 08:58 PM (IST)

    ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, नौकरी में तरक्की और उच्च पद पाने के लिए कुछ विशेष रत्नों को धारण करना लाभकारी हो सकता है। ...और पढ़ें

    करियर में सफलता और तरक्की के लिए धारण करें ये चमत्कारी रत्न  (Picture Credit- magnific)

    करियर में सफलता और तरक्की के लिए धारण करें ये चमत्कारी रत्न (Picture Credit- magnific)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यह बिल्‍कुल सत्‍य बात है कि सफलता तब ही मिलती है, जब हम अपने उद्देश्‍यों को पूरा करने के लिए कर्म करते हैं। हालांकि, कई बार ग्रह गोचर ऐसे हो जाते हैं, जो महनत के बावजूद हमें वो फल नहीं दिला पाते, जिनके लिए हमने मेहनत की थी। नौकरी में भी कई बार पूरे साल पूरी लगन और मेहनत से काम करने के बाद भी हमें तरक्‍की नहीं मिल पाती है।

    वक्‍त तो ऐसा भी आ गया है कि लोगों की जॉब तक जा रही है और नई जॉब मिलने में भी उन्‍हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ज्‍योतिषशास्‍त्र में बहुत सारे उपाय बताए गए हैं, मगर इन उपायों के साथ-साथ रत्‍नशास्‍त्र में कुछ ऐसे रत्‍नों के बारे में बताया गया है, जिनको धारण करने से आपको फायदा मिल सकता है।

    चलिए तो जानते हैं कि रत्‍नशास्‍त्र में ऐसे कौन से विशेष पत्‍थर मौजूद हैं, जिनकी ऊर्जा से नौकरी में तरक्‍की मिल सकती है।

    उच्च पद के लिए पहने यह रत्‍न

    नौकरी में बहुत समय से एक ही पद पर हैं और बहुत कोशिश करने के बाद भी आपको प्रमोशन नहीं हो रहा है, तो रत्‍नशास्‍त्र के अनुसार आपको मूंगा पहनना चाहिए। इसे आप चांदी में जड़वा कर पहन सकते हैं। इस पत्‍थर का स्‍वमी मंगल ग्रह होता है। रत्‍न शास्‍त्र में बताया गया है कि यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल छठे, आठवें और बारहवें भाव में स्थित हो और पीड़ित हो, तो मूंगा रत्न धारण किया जा सकता है। इसे आप मंगवार के दिन पहन सकते हैं।

    woman-s-finger-have-wedding-ring_154026-3860

    (Picture Credit- magnific)

    भाग्‍य को मज‍बूत बनाने के लिए रत्‍न

    कई बार ऐसा होता है कि हम किसी चीज के लिए बहुत महनत करते हैं, मगर वह काम अधूरा ही रह जाता है, क्‍योंकि हमारा भाग्‍य इतना प्रबल नहीं होता है। ऐसे में रत्‍नशास्‍त्र में नीलम रत्न धारण करने की सलाह दी गई है। इस रत्‍न का स्‍वमी शनि ग्रह है। शनि को कर्म और नयाय का देवता माना गया है। नीलम को हमेशा चांदी की अंगूठी में धारण करना चाहिए। शनिवार के दिन यदि आप नीलम धारण करते हैं, तो आपका भाग्‍य मजबूत होता है। इससे नौकरी में मिली हर जिम्‍मेदारी आप पूरी कर पाते हैं।

    खबरें और भी

    लीडरशिप क्‍वालिटी बढ़ाता है यह रत्‍न

    अपनी टीम सही दिशा दिखाने और एक अच्‍छा लीडर बनने के लिए आप माणिक रत्‍न पहन सकते हैं। रत्‍न शास्‍त्र में बताया गया है कि इस पत्‍थर को धारण करने से जातक का आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है। इतना ही नहीं, आपकी लीडरशिप में टीम बहुत अच्‍छा परफॉर्म करती है और नौकरी में स्थिरता बनी रहती है। इस पत्‍थर को आप सोने की अंगूठी में जड़वाकर धारण कर सकते हैं।

    अत: नौकरीपेशा लोग कार्यस्‍थल में अपनी पोजीशन को मजबूत बनाने और प्रमोशन पाने के लिए ऊपर बताए गए रत्‍नों को धारण कर सकते हैं। बेहतर होगा कि इन्‍हें धारण करने से पूर्व आप किसी विशेषज्ञ से परामर्श भी करें।

    अत: जीवन में आपको किसी भी प्रकार का भय या फिर तकलीफ हो, दुर्गा चालीसा का रोजाना पाठ करना आपको भयमुक्‍त कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- किस्मत के बंद दरवाजे खोल देते हैं ये रत्न, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी 

    यह भी पढ़ें- हर किसी के लिए शुभ नहीं होता माणिक्य, जानिए किन राशियों को मिलता है इसका फायदा


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।