Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Career Success Tips: नौकरी में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये उपाय, खूब होगी तरक्की

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 11:26 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में इंसान के करियर (Career Success Tips) से जुड़ी से सभी तरह की समस्यायों के समाधान के बारे में उल्लेख किया गया है। ऐसा माना जाता है कि ...और पढ़ें

    Career Success Tips: इन उपाय से मिलेगी मनचाही जॉब
    Career Success Tips: इन उपाय से मिलेगी मनचाही जॉब

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।
    2. उपाय की मदद से नौकरी में सफलता मिलती है।
    3. नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय कई लोग ऐसे हैं, जो करियर में अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी नौकरी (career success Tips) की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आप इस आर्टिकल में बताए गए ज्योतिष शास्त्र के उपायों को आजमाएं।

    ऐसा माना जाता है कि ज्योतिष शास्त्र के इन उपाय की मदद से नौकरी मिलने के योग बनते हैं और करियर में खूब तरक्की होती है। चलिए जानते हैं नौकरी (achieve professional goals) में सफलता पाने के बारे में।

    करें ये उपाय

    • अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो इससे पहले एक नींबू में चारों दिशाओं में चार लौंग गाड़ दें। इसके बाद सच्चे मन से 'ऊं श्री हनुमंते नम:' मंत्र का जप करें। इसे अपने पास रखें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंटरव्यू में सफलता प्राप्ति होती है और जल्द नौकरी मिलने के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें:  Vastu Tips: बढ़िया अप्रेजल पाने के लिए आजमाएं ये टोटके, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

    • अगर आप नौकरी (job success tips) में बाधा की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में पक्षियों के लिए दाना डालें। इस टोटके को करने से नौकरी में आ रही रुकावट से छुटकारा मिलता है।  

    (Pic Credit- Freepik)

    • अगर आप लंबे समय से जॉब की तलाश कर रहे हैं, लेकिन जॉब नहीं मिल रही है, तो ऐसे में आप मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं और विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही बूंदी के लड्डू का भोग अर्पित करें। प्रभु से नौकरी मिलने के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से नौकरी से जुड़ी समस्या दूर होती है और जल्द ही नौकरी मिलती है।  
    •  प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल न होने पर भगवान सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इससे सूर्य देव प्रसन्न होकर आपकी समस्या दूर करेंगे। इस समस्या में रोजाना सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा करें। तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। इस दौरान ''ऊं आदित्य नम: मंत्र या ऊं घृणि सूर्याय नमः'' मंत्र का जप करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से परीक्षा में सफलता प्राप्त होती है और नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिलती है। इसके अलावा विशेष चीजों का दान करना भी फलदायी साबित होता है।

    यह भी पढ़ें:  Job Ke Totke: कपूर के इन उपाय से जॉब में मिलेगी सफलता, नकारात्मक शक्तियां होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी