Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ahoi Ashtami 2024: अहोई माता को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान को प्राप्त होगा लंबी आयु का वरदान

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 12:23 PM (GMT+05:30)

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2024 Date) का पर्व मनाया जाता है। इस खास अवसर पर महिलाएं संतान की सलामती के लिए ...और पढ़ें

    Ahoi Ashtami 2024: अहोई माता को क्या भोग लगाएं? (Pic Credit- Freepik)
    Ahoi Ashtami 2024: अहोई माता को क्या भोग लगाएं? (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. अहोई अष्टमी व्रत को निर्जला किया जाता है।
    2. इस व्रत को संतान की लंबी उम्र के लिए किया जाता है।
    3. अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक माह में अहोई अष्टमी व्रत किया जाता है। इस पर्व को अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन अहोई माता की पूजा-अर्चना और व्रत (Kab Hai Ahoi Ashtami 2024) करने से महिलाओं को संतान सुख-प्राप्ति होती है। साथ ही संतान को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। महिलाएं पूजा के दौरान संतान के स्वास्थ्य की कामना करती हैं और अहोई माता को प्रिय भोग अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि पूजा थाली में विशेष भोग को शामिल करने से अहोई माता प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद जातक को प्राप्त होता है। साथ ही संतान की जीवन में सदैव रक्षा होती है। ऐसे में आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अहोई माता को किन चीजों का भोग (Ahoi Mata Ke Favourite Bhog) लगाना फलदायी माना जाता है?

    अहोई अष्टमी 2024 डेट और टाइम (Ahoi Ashtami 2024 Date and Time)

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 24 अक्टूबर 24 को देर रात 01 बजकर 18 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 25 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में अहोई अष्टमी का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा-

    अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 42 मिनट से शाम 06 बजकर 59 मिनट तक

    तारों को देखने के लिए का समय - शाम 06 बजकर 06 मिनट तक

    अहोई अष्टमी के दिन चंद्रोदय - रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक

    Pic Credit- Freepik

    यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2024: 24 या 25 अक्टूबर, कब है अहोई अष्टमी का पर्व? जानें क्या है सही डेट और शुभ मुहूर्त

    अहोई माता को लगाएं इन चीजों का भोग (Ahoi Mata Ke Bhog)

    • अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता के भोग के लिए गुलगुले जरूर बनाए, क्योंकि यह भोग अहोई माता का प्रिय है। मान्यता है कि गुलगुले अर्पित करने से पूजा सफल होती है और संतान को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
    • इसके अलावा पूजा थाली में खीर को शामिल किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि खीर का भोग लगाने से जातक और संतान पर अहोई माता की कृपा बनी रहती है।
    • अगर आप अहोई माता को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो फल, दूध और दही समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। इससे जातक को शुभ फल प्राप्ति होती है।

    व्रत पारण के समय इन चीजों का करें सेवन

    अहोई अष्टमी व्रत का पारण तारों को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। इसके बाद आप दूध से बनी चीजें, साबूदाना की खिचड़ी, मिठाई, आलू-पूरी, समेत आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी