Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी के साथ खरीदें ये चीजें, धन और वैभव से भर जाएगा घर, होगा खूब लाभ

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 01:14 PM (IST)

    अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) का पर्व शुभता का प्रतीक है। इस विशेष तिथि पर लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस बार यह पर्व 10 मई को मनाया जाएगा ...और पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2024: सोना चांदी के साथ खरीद सकते हैं ये चीजें
    Akshaya Tritiya 2024: सोना चांदी के साथ खरीद सकते हैं ये चीजें

    HighLights

    1. अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है।
    2. इस विशेष तिथि पर लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
    3. इस बार यह पर्व 10 मई को मनाया जाएगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इसे दीपावली और धनतेरस की तरह ही बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन शुभता का प्रतीक है। इस विशेष दिन पर लोग धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस बार यह पर्व 10 मई, 2024 को मनाया जाएगा।

    ऐसा माना जाता है कि जो जातक सच्चे भाव के साथ इस तिथि पर मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं और दान, खरीदारी आदि कार्य करते हैं उन्हें अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।

    अक्षय तृतीया पर बन रहा है ये शुभ संयोग

    इस साल अक्षय तृतीया 10 मई, 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भोर से प्रात: 10 बजकर 54 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा इस पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। अगर आप खरीदारी के लिए जा रहे हैं, तो आपको रोहिणी नक्षत्र के दौरान ही जाना चाहिए, क्योंकि यह समय बहुत अच्छा माना जाता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह पूरा दिन शुभ होता है।

    सोना चांदी के साथ खरीद सकते हैं ये चीजें

    अक्षय तृतीया पर सोना चांदी के अलावा जमीन, घर व वाहन आदि चीजें भी खरीद सकते हैं। ऐसा कहा जाता है जो लोग इस तिथि पर इन चीजों को खरीदते हैं उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर में माता लक्ष्मी का वास रहता है।

    हालांकि ये जरूरी नहीं है आप अपने क्षमता अनुसार, भी वस्तुएं घर में ला सकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि ईश्वर प्रेम और भाव के भूखे होते हैं।

    मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के मंत्र

    • पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
    • ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:

    यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर इस काम बिना नहीं करनी चाहिए खरीदारी, वरना होना पड़ता है परेशान

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'