यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshaya Tritiya 2024 Date: अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि सौभाग्य के लिए घर लाएं ये चीजें
हिंदू धर्म शास्त्रों में अक्षय तृतीया तिथि को बेहद खास माना गया है। अक्षय तृतीया का पर्व प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Akshaya Tritiya 2024 Date: अक्षय तृतीया को शुभ दिन के साथ-साथ स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी माना जाता है। अर्थात यह एक ऐसा दिन है जब आप कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य बिना शुभ मुहूर्त देखे कर सकते हैं। ऐसे में इस दिन गृह प्रवेश, और उद्योग आरंभ करने जैसे मांगलिक कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
अक्षय तृतीया मुहूर्त (Akshaya Tritiya shubh muhurat)
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रारम्भ 10 मई, 2024 को प्रातः 04 बजकर 17 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 11 मई को रात्रि 02 बजकर 50 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा -
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक
खरीद सकते हैं ये चीजें
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी से बने मटके या कलश को घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यदि आप अक्षय तृतीया के दिन जल से या फिर चावल भरा हुआ मटका घर लेकर आते हैं, तो इससे कभी धन-धान्य कमी नहीं होती। इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन जौ खरीदना भी बहुत लाभकारी माना जाता है।
बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
इस बार अक्षय तृतीया का पर्व शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में आप लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया के दिन श्री यंत्र को घर ला सकते हैं। श्री यंत्र को माता लक्ष्मी का ही प्रतीकात्मक रूप भी माना जाता है। इस दिन श्रीयंत्र को घर लाने के बाद इसे मंदिर में विधि-विधान पूर्वक स्थापित करें। ऐसा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Akshaya Tritiya 2024: कब है अक्षय तृतीया? नोट करें सोना खरीदने का सही समय
घर लाएं ये चीजें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया का दिन माता लक्ष्मी के लिए समर्पित माना गया है। ऐसे में आप इस शुभ अवसर पर देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख, एकाक्षी नारियल आदि भी ला सकते हैं। इन्हें लाने के बाद विधि-विधान पूर्वक घर के मंदिर में स्थापित कर देना चाहिए।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'