यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर क्या नहीं करना चाहिए, क्या खरीदने से बचें… जानिए सब कुछ
Akshaya Tritiya 2025 अक्षय तृतीया पर खरीदारी को अत्युत शुभ माना जाता है। अबूझ मुहूर्त होने के चलते सोने-चांदी नई गाड़ी नया घर कपड़े आदि खरीदी जाती हैं ...और पढ़ें

HighLights
- प्लास्टिक, स्टील या एलुमिनियम की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए।
- ये चीजों राहु से जुड़ी होती हैं, जो आर्थिक परेशानी ला सकती हैं।
- कुछ खाने-पीने की चीजों से भी इस दिन परहेज करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Akshaya Tritiya 2025: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया सबसे अच्छा दिन होता है। इस दिन सारे शुभ काम किए जा सकते हैं। सारी शुभ चीजें खरीदी जा सकती हैं। मगर, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें इस दिन नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से परहेज करना चाहिए।
अक्षय तृतीया पर खरीदारी को अत्युत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग बहुमूल्य धातुओं जैसे सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। अबूझ मुहूर्त होने के चलते नई गाड़ी, नया घर, कपड़े आदि खरीदी जाती हैं। मगर, कुछ चीजें और काम ऐसे हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन नहीं करना चाहिए।
ऐसा करने मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और घर में नकारात्मकता के साथ ही आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। अक्षय तृतीया इस बार 30 अप्रैल 2025 को बुधवार के दिन पड़ रही है। इस मौके पर जानिए आपको किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।
अल्युमीनियम और स्टील के बर्तन
काले रंग को अशुभ माना जाता है, लिहाजा अक्षय तृतीया के दिन काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इसके अलावा प्लास्टिक, स्टील या एलुमिनियम की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि ये वस्तुएं राहु से जुड़ी हुई हैं, जो घर में नकारात्मकता ला सकती हैं और धन की हानि का कारण बन सकती हैं।
खबरें और भी

धारदार और नुकीली चीजें
अक्षय तृतीया के दिन नुकीली और धारदार चीजों जैसे चाकू, छुरी, कैंची और कुल्हाड़ी की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसी चीजों को खरीदने से परिवार के लोगों के बीच मतभेद हो सकते हैं।
कांटेदार पौधे
अक्षय तृतीया के दिन कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस और क्रोटन आदि नहीं खरीदने चाहिए और न ही घर में लाने चाहिए। मान्यता है कि इस तरह के पौधों को घर में लाने से परिवार के सदस्यों के बीच कलह हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर बिना विचारे कर सकते हैं इनमें से कोई भी शुभ काम, जानिए क्या है मुहूर्त
घर में गंदगी फैले रहने देना
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी घर में आती हैं। उन्हें साफ-सफाई बहुत पसंद है। यदि आप घर को गंदा रखते हैं खासतौर पर मुख्य द्वार, पूजा की जगह, तिजोरी की जगह गंदगी न फैले रहने दें। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।
बुरी आदतों से दूर रहें
इस दिन हर तरह की बुरी चीजों और आदतों से बचना चाहिए। जुआ खेलना, चोरी करना, झूठ बोलना, झगड़ा करना, शराब पीना, प्याज, लहसुन, मांसाहार करना मां लक्ष्मी को अप्रिय लगते हैं। ऐसे में आप उनकी कृपा से वंचित रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Shukra Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत किसको करना चाहिए और कैसे करें जानिए सब कुछ
किसी को उधार न दें
यह दिन घर में सोने-चांदी, नए वाहन आदि को लाने का होता है। यदि बहुत जरूरी न हो, तो किसी को पैसे उधार देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी घर में आने के बजाय घर से जाना शुरू कर सकती हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।