यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर बिना विचारे कर सकते हैं इनमें से कोई भी शुभ काम, जानिए क्या है मुहूर्त
अक्षय तृतीया का दिन किसी भी तरह के शुभ काम या नए काम को शुरू करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गृह प्रवेश करने से जीवन में सुख श ...और पढ़ें

HighLights
- 30 अप्रैल बुधवार के दिन इस बार मनाई जाएगी अक्षय तृतीया।
- कोई भी काम करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती।
- इस दिन किए जाने वाले शुभ कामों का मिलता है शुभ फल।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यदि आप कोई भी शुभ काम जल्दबाजी में करने की सोच रहे हैं और अभी तक मुहूर्त नहीं निकलवाया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्षय तृतीया ऐसा दिन है, जब बिना कोई मुहूर्त विचार किए कोई भी शुभ काम किया जा सकता है।
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन किए दान, पुण्य, जप और तप का अक्षय फल मिलता है। यानी उस दिन किया गया दान कभी खत्म नहीं होता है। साथ ही इस दिन किए गए किसी भी शुभ काम का फल शुभ फल मिलता है।
ये शुभ काम किए जा सकते हैं
अक्षय तृतीया के दिन विवाह, खरीदारी, नाकमकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, नया वाहन खरीदने और गृह प्रवेश जैसे सभी शुभ काम कर सकते हैं। इस साल अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) 30 अप्रैल, 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन बड़े पैमाने पर सोने-चांदी की खरीदी की जाती है। इसे देखते हुए दुकानदारों और खरीदारों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, अक्षय तृतीया पर करें राशि अनुसार दान
जहां तक बात मुहूर्त की है, तो तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5:31 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 मिनट खत्म होगी। उदयातिथि को देखते हुए अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा।
खबरें और भी
.jpg)
सुबह 5:41 मिनट से शुरू होगा पूजा का मुहूर्त
सुबह 5:41 मिनट से पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इस दिन सभी शुभ कामों को 30 अप्रैल को दोपहर 2.12 बजे के पहले बिना मुहूर्त विचारे किया जा सकता है। हालांकि, इसके बाद भी तृतीया तिथि का महत्व रहेगा, लेकिन तब आपको कोई शुभ काम करने के लिए किसी योग्य ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त जरूर निकलवा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Tarot Card Reading: आज इन दो मूलांक की बदलेगी तकदीर, दिन को बनाने के लिए अपनाएं ये सलाह
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।