Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगर सपने में बार-बार पूर्वज नजर आ रहे हैं, तो इसका क्या अर्थ माना जाता है?

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पूर्वजों को देखना महत्वपूर्ण संकेत देता है। यदि वे हंसते, कुछ देते या घर आते दिखें, तो यह शुभ माना जाता है, जो आशीर ...और पढ़ें

    सपने में शुभ या अशुभ? (Image Source: AI-Generated)

    सपने में शुभ या अशुभ? (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. पूर्वजों को हंसते या कुछ देते देखना शुभ संकेत

    2. रोते या क्रोधित पूर्वज पितृ दोष का देते संकेत

    3. भोजन मांगते पूर्वज अधूरी इच्छाओं का करते प्रतीक

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।स्वप्न शास्त्र में सपनों में मिलने वाले संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। कुछ सपने व्यक्ति को जीवन में सतर्क होने का संकेत देते हैं, तो कुछ सपनों से जीवन में खुशियों के आगमन का संकेत मिलता है। स्वप्न शास्त्र (Dream Astrology) के अनुसार, सपने में पूर्वजों को देखना विशेष संदेश माना जाता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में पितरों को किस अवस्था में देखा है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सपने में पूर्वजों को देखने से क्या अर्थ माना जाता है।

    Dream Astrology  (6)

     (Image Source: AI-Generated)

    शुभ सपने

    • अगर आपने में सपने में पूर्वजों को हसते हुए देखा है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को देखना शुभ माना जाता है। इस सपने से पूर्वजों के प्रसन्न होने का संकेत मिलता है। उनका आशीर्वाद आपके और परिवार के साथ है।
    • सपने में अगर आप पूर्वज आपको कुछ दे रहे हैं, तो इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने अर्थ है कि आपको धन की प्राप्ति हो सकती है और कामों में सफलता मिल सकती है।
    • इसके अलावा अगर सपने में पूर्वज आप से कुछ बात कर रहे हैं, तो इस सपने को अच्छा माना जाता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो इस सपने का अर्थ है कि आपको कोई खास मार्गदर्शन मिल सकता है।
    • ऐसा माना जाता है कि सपने में पूर्वजों को घर आते देखना शुभ होता है। इस सपने से परिवार में सुख-शांति का संकेत माना जाता है।

    अशुभ सपने

    • सपने में पूर्वजों को रोते हुए देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि परिवार पर कोई संकट आने वाला है या फिर पूर्वज की आत्मा को शांति नहीं मिली है।
    • अगर आपने सपने में पूर्वजों को गुस्से में देखा है, तो इस सपने को देखने से पितृ दोष का संकेत माना जाता है। साथ ही पूर्वज आपके किसी काम अप्रसन्न हैं। ऐसे में आप अमावस्या के दिन गरीब लोगों को भोजन कराएं और पूर्वजों को जल अर्पित करें।
    • सपने में पूर्वज आपसे भोजन मांग रहे हैं, तो इस सपने का अर्थ है कि उनकी इच्छाएं अधूरी रह गई हैं। ऐसे में अमावस्या के दिन सुबह स्नान करने के बाद पितरों का तर्पण करें और अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dream Astrology: सपने में मां लक्ष्मी को देखने से मिलते हैं खास संकेत, धन की होगी प्राप्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।