Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में मां लक्ष्मी को देखने से मिलते हैं खास संकेत, धन की होगी प्राप्ति

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

    सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन करने से व्यक्ति को कई खास संकेत मिलते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन करने से सुख और समृद्ध ...और पढ़ें

    सपने में मां लक्ष्मी को देखने से मिलते हैं कई संकेत

    सपने में मां लक्ष्मी को देखने से मिलते हैं कई संकेत 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र को विशेष महत्व दिया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी को देखना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में मां लक्ष्मी (Sapne Me Maa Lakshmi Ko Dekhna) के दर्शन करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलने के संकेत मिलते हैं। साथ ही शुभ फल प्राप्त होता है। अगर आपने भी सपने में मां लक्ष्मी को देखा है, तो ऐसे में आइए जानते हैं इस सपने में मिलने वाले संकेत के बारे में।

    maa lakshmi    (3)

    दरिद्रता होगी दूर

    अगर आपने सपने में मां लक्ष्मी को आशीर्वाद मुद्रा में देखा है, तो इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि दरिद्रता से छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा।

    कारोबार में मिलेगा लाभ

    अगर आपने में सपने में मां लक्ष्मी को सिक्के बरसाते हुए देखा है, तो इस सपने से धन लाभ के संकेत मिलते हैं। साथ ही कारोबार में लाभ मिल सकता है।

    घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां लक्ष्मी को कमल पर विराजमान देखने से जातक की किस्मत चमक सकती है। इस सपने का अर्थ है कि घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा। साथ ही मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के संकेत मिलते हैं।

    रिश्ते में आएगी मधुरता

    इसके अलावा सपने में मां लक्ष्मी के भगवान विष्णु के संग दर्शन करना शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है और परिवार में सुख-शांति प्राप्ति के संकेत मिलते हैं।

    खबरें और भी

    बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    सपने में गजलक्ष्मी के दर्शन करने से बड़ी सफलता प्राप्ति का संकेत माना जाता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से मनचाहा करियर मिलता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

    मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

    ऐसा माना जाता है कि सपने में मां लक्ष्मी को उल्लू के संग देखना शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि धन की प्राप्ति हो सकती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें- क्या सपने में सांप का दिखना है खतरे की घंटी, जानें इस बारे में क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

    यह भी पढ़ें- Dream Astrology: नए साल के दिन इन सपनों को देखने से मिलते हैं खास संकेत, वर्ष 2026 होगा खुशियों से भरा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।