Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: सपने में मां लक्ष्मी को देखने से चमक सकती है आपकी किस्मत, मिलते हैं ये शुभ संकेत

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 11:11 AM (IST)

    सोते समय इंसान कई तरह के सपने देखता हैजिससे इंसान को कई तरह के शुभ और अशुभ संकेत मिलते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कई बार ऐसा होता है कि देखे गए सपन ...और पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन करने से मिलते हैं कई संकेत।
    Dream Astrology: सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन करने से मिलते हैं कई संकेत।

    HighLights

    1. सोते समय हर कोई सपने देखता है।
    2. सपने देखने से कई संकेत मिलते हैं।
    3. सपने में मां लक्ष्मी को देखना शुभ माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sapne Me Maa Lakshmi Ko Dekhna: सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें सपनों के बारे में उल्लेख किया गया है। माना जाता है कि कुछ सपने इंसान के लिए शुभ होते हैं और कुछ सपने अशुभ होते हैं। सपने में कुछ चीजों का दिखना भविष्य की घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन करना बेहद शुभ माना गया है। इससे इंसान को कई तरह के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं सपने में मां लक्ष्मी को देखने से कौन से संकेत मिलते हैं?  

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बढ़िया अप्रेजल पाने के लिए आजमाएं ये टोटके, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

    मिलते हैं संकेत

    • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां लक्ष्मी को देखना बेहद शुभ माना जाता है। सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन करने से जातक को धन की प्राप्त होने के संकेत मिलते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  
    • सनातन धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। सपने में इन दोनों को देखने से इंसान के जीवन में खुशियों के आने के संकेत मिलते हैं। साथ ही सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

    • यदि आपने में सपने में खुद को मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हुए देखा है, तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। साथ ही करियर और बिजनेस में सफलता प्राप्त होने के संकेत मिलते हैं।
    • इसके अलावा सपने में लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा या मूर्ति देखना भी शुभ माना जाता है क्योंकि मां लक्ष्मी को धन वैभव और नारायण का दिखना सफलता का सूचक माना जाता है। इस तरह के सपने देखने से इंसान को कार्यों में सफलता प्राप्ति होने के संकेत मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट, सुख और समृद्धि में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

    खबरें और भी